सीओ के आदेश का अनुपालन नहीं

सीओ के आदेश का अनुपालन नहींसंवाददाता,छपरा (सारण). सदर अंचल पदाधिकारी के आदेश का अनुपालन नहीं करने के खिलाफ डीएम से शिकायत की गयी है. दहियावां टोला निवासी तथा सेवानिवृत्त अधिकारी विश्वनाथ सिंह ने डीएम को दिये आवेदन में कहा है कि 11 अगस्त 2015 को ही अंचल पदाधिकारी ने 13 जमाबंदियों को रद्द कर दिया […]

सीओ के आदेश का अनुपालन नहींसंवाददाता,छपरा (सारण). सदर अंचल पदाधिकारी के आदेश का अनुपालन नहीं करने के खिलाफ डीएम से शिकायत की गयी है. दहियावां टोला निवासी तथा सेवानिवृत्त अधिकारी विश्वनाथ सिंह ने डीएम को दिये आवेदन में कहा है कि 11 अगस्त 2015 को ही अंचल पदाधिकारी ने 13 जमाबंदियों को रद्द कर दिया था. जालसाजी कर फर्जी ढ़ंग से कराये गये जमाबंदी को अंचल पदाधिकारी ने रद्द करते हुए हल्का कर्मचारी को भेजने का आदेश पारित किया, लेकिन अंचल के लिपिक द्वारा अब तक हल्का कर्मचारी को आदेश नहीं भेजा गया है. विश्ववनाथ सिंह ने बताया कि इस मामले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में मामला दर्ज है और निगरानी के द्वारा जांच कर आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है. इसी मामले में कई कर्मियों पर कार्रवाई भी हो चुकी है. बावजूद इसके अंचलकर्मी मामले को दबाकर रखे है और अंचल पदाधिकारी के आदेश की अवहेलना हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >