स्नातक प्रशक्षिति को एचएम बनाने के लिए आंदोलन

स्नातक प्रशिक्षित को एचएम बनाने के लिए आंदोलन संवाददाता, छपरा. प्राथमिक शिक्षक संघ स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों को प्रधानाध्यापक के पद पर प्रोन्नति देने के मामले में अब आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं. संघ के प्रधान सचिव दिनेश कुमार सिंह ने इस बाबत डीइओ व डीपीओ स्थापना को आवेदन देकर एक सप्ताह के अंदर […]

स्नातक प्रशिक्षित को एचएम बनाने के लिए आंदोलन संवाददाता, छपरा. प्राथमिक शिक्षक संघ स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों को प्रधानाध्यापक के पद पर प्रोन्नति देने के मामले में अब आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं. संघ के प्रधान सचिव दिनेश कुमार सिंह ने इस बाबत डीइओ व डीपीओ स्थापना को आवेदन देकर एक सप्ताह के अंदर सकारात्मक कार्रवाई न होने पर सशक्त आंदोलन छेड़ने की बात कहीं है. उन्होंने कहा है कि जिले में 95 फीसदी मध्य विद्यालयों के एचएम के पद रिक्त हैं. वहीं प्रोन्नति की प्रक्रिया लगभग पूर्ण है. केवल आरक्षण के कारण पदस्थापना नहीं हो सकी थी. उन्होंने भागलपुर समेत कई जिलों में सशर्त प्रोन्नति दिये जाने को उदाहरण स्वरूप पेश करते हुए इसे शिक्षक व शिक्षक हित में बताया. श्री सिंह ने इसके साथ ही भूल वश छूट गये लोगों को भी प्रोन्नति का लाभ देने, प्रथम व द्वितीय एसीपी उन्नयन को पूरा करने, 1993 नियमावली से प्रवरण वेतनमान के लंबित संचिका को निपटाने, नियोजित शिक्षकों के वेतन निर्धारण को गति प्रदान करने व हर माह समय पर भुगतान करने, स्थानांतरण कार्य को करने तथा नगर एचआरए के लंबित संचिका का अनुपालन करने आदि की मांगें भी प्रमुखता से उठायी है. ज्ञात हो कि इन बिंदुओं को लेकर राज्य संघ के आहृवान पर जिला संघ ने एक दिवसीय धरना दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >