दाखिल खारिज में सदर अंचल अव्वल

दाखिल खारिज में सदर अंचल अव्वलजिले में सर्वाधिक आवेदनों का हुआ निष्पादनसंवाददाता-छपरा (सारण). दाखिल-खारिज के आवेदनों के निष्पादन मामले में छपरा सदर अंचल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया है. 16 नवंबर से 12 दिसंबर तक सदर अंचल में जिले में सबसे अधिक आवेदन 3067 दाखिल हुआ, जिसमें से 2575 आवेदनों का निर्धारित समय सीमा के […]

दाखिल खारिज में सदर अंचल अव्वलजिले में सर्वाधिक आवेदनों का हुआ निष्पादनसंवाददाता-छपरा (सारण). दाखिल-खारिज के आवेदनों के निष्पादन मामले में छपरा सदर अंचल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया है. 16 नवंबर से 12 दिसंबर तक सदर अंचल में जिले में सबसे अधिक आवेदन 3067 दाखिल हुआ, जिसमें से 2575 आवेदनों का निर्धारित समय सीमा के अंदर निष्पादन किया गया है. आवेदनों की संख्या के लिहाजा से सदर अंचल प्रथम है, लेकिन अलग-अलग अंचलों के कार्य निष्पादन प्रतिशत के हिसाब से दूसरे नंबर पर है. प्रथम स्थान मकेर को मिला है, लेकिन मकेर अंचल में इसी अवधि में 783 आवेदन दाखिल हुआ, जिसमें से 725 का निष्पादन कर 92.59 प्रतिशत की उपलब्धि हासिल किया है. सदर अंचल ने 3067 में से 2575 आवेदनों का निष्पादन अंचल में सबसे अधिक आवेदन 98 निर्धारित समय सीमा के अंदर निष्पादन नहीं होने के कारण लैप्स हो गया. आवेदनों के निष्पादन के मामले में रिविलगंज अंचल सबसे फिसड्डी साबित हुआ है. एक माह में पूरे जिले में 28 हजार 271 आवेदन दाखिल किये गये, जिसमें 18419 का निष्पादन निर्धारित अवधि में किया गया है. पूरे जिले में दाखिल-खारिज निष्पादन 65.15 प्रतिशत हुआ है और 294 आवेदन लैप्स हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >