इंटर परीक्षा का केंद्र बनाने की मांग

छपरा : कुंवरा चंद्रदीप महाविद्यालय, रिविलगंज के प्राचार्य सह सचिव ओमप्रकाश प्रसाद ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन देकर वर्ष 2016 में आयोजित होनेवाली इंटर परीक्षा का केंद्र बनाने का अनुरोध किया है. प्राचार्य श्री प्रसाद ने कहा है कि परीक्षा केंद्र बनाये जाने के सभी मानक को कुंवरा चंद्रदीप महाविद्यालय पूरा करता है. शहर […]

छपरा : कुंवरा चंद्रदीप महाविद्यालय, रिविलगंज के प्राचार्य सह सचिव ओमप्रकाश प्रसाद ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन देकर वर्ष 2016 में आयोजित होनेवाली इंटर परीक्षा का केंद्र बनाने का अनुरोध किया है. प्राचार्य श्री प्रसाद ने कहा है कि परीक्षा केंद्र बनाये जाने के सभी मानक को कुंवरा चंद्रदीप महाविद्यालय पूरा करता है.

शहर से आठ किमी के दायरे में है, जहां थाना, बैंक, प्रखंड सह अंचल एवं नगरपालिका कार्यालय व चिकित्सालय की सुविधा उपलब्ध है और एक साथ एक हजार पांच सौ छात्र-छात्राओं के बैठने की समुचित व्यवस्था है. जिला मुख्यालय से कॉलेज के बीच रेलवे क्राॅसिंग आदि की कोई रुकावट नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >