पीजी शिक्षक संघ ने नये वीसी का किया स्वागत शिक्षकों के स्थानांतरण व निलंबन वापसी पर जताया हर्षसंवाददाता-छपरा. पीजी शिक्षक संघ की बैठक आयोजित कर शिक्षक नेताओं ने संघ के सचिव डॉ रंजीत कुमार का स्थानांतरण आदेश को निरस्त करने एवं डॉ लालबाबू यादव व डॉ अच्युतानंद के निलंबन को वापस लिये जाने पर हर्ष जाहिर करते हुए नये कुलपति प्रो लोकेशचंद्र के प्रति कृतज्ञता जाहिर की. वहीं विगत 10 माह से लंबित वेतन को जारी किये जाने पर वीसी के प्रति आभार व्यक्त किया. शिक्षकों ने वीसी के सकारात्मक रुख का स्वागत करते हुए कहा कि उनके पूर्व के अनुभवों के आधार पर कहा जा सकता है कि वे छात्र व शिक्षक हित को बेहतर ध्यान रख सकते हैं. वहीं बैठक में छात्र नेता विश्वजीत सिंह चंदेल के नेतृत्व में शोध छात्र संगठन के प्रयासों की बदौलत पूर्व कुलपति की बरखास्तगी से आतंक, कटुता व अराजकता का माहौल समाप्त होने पर छात्र नेता चंदेल की सराहना की गयी. कहा गया कि अब विवि का माहौल बदल गया है. संघ पठन-पाठन का माहौल बनाने एवं सकारात्मक कार्यों में कुलपति को पूरा सहयोग व समर्थन देगा. बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष डॉ अब्दुल मासिक ने की. जबकि डॉ सिद्धार्थ शंकर, डॉ पूनम सिंह, डॉ केदारनाथ आदि उपस्थित थे.
पीजी शक्षिक संघ ने नये वीसी का किया स्वागत
पीजी शिक्षक संघ ने नये वीसी का किया स्वागत शिक्षकों के स्थानांतरण व निलंबन वापसी पर जताया हर्षसंवाददाता-छपरा. पीजी शिक्षक संघ की बैठक आयोजित कर शिक्षक नेताओं ने संघ के सचिव डॉ रंजीत कुमार का स्थानांतरण आदेश को निरस्त करने एवं डॉ लालबाबू यादव व डॉ अच्युतानंद के निलंबन को वापस लिये जाने पर हर्ष […]
