बोलेरो व बाइक की टक्कर में चार गंभीर

बोलेरो व बाइक की टक्कर में चार गंभीर अमनौर. अमनौर-तरैया मुख्य पथ पंजाब नेशनल बैंक, नारायणपुर शाखा के पास एक बोलेरो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. मौके पर तरैया पुलिस ने सभी घायलों को पीएचसी तरैया इलाज के लिए भरती कराया. घायलों में अमनौर थाना […]

बोलेरो व बाइक की टक्कर में चार गंभीर अमनौर. अमनौर-तरैया मुख्य पथ पंजाब नेशनल बैंक, नारायणपुर शाखा के पास एक बोलेरो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. मौके पर तरैया पुलिस ने सभी घायलों को पीएचसी तरैया इलाज के लिए भरती कराया. घायलों में अमनौर थाना क्षेत्र के अमनौर हरनारायण गांव निवासी रेहान अहमद, अंकित कुमार, सोनू कुमार एवं निशांत कुमार बताये जाते हैं. इधर घायल रेहान अहमद की नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक ही बाइक पर उक्त चारों युवक सवार होकर अमनौर से तरैया की तरफ जा रहे थे कि सामने से आ रही बोलेरो की चपेट में आ गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >