टीमों के बेहतर प्रदर्शन पर बजती रहीं तालियां

टीमों के बेहतर प्रदर्शन पर बजती रहीं तालियां बिहार, गुजरात बालक वर्ग के प्रात: कालीन मैच का प्रशिक्षु आइएस एके पांडेय ने किया शुभारंभ संवाददाता, छपरा (सदर)42 वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक-बालिका चैंपियनशिप को लेकर शहरवासियों में भी खासा उत्साह दिख रहा है. राजेंद्र स्टेडियम पूरी तरह से खेल ग्राम में तब्दील दिख रहा है. विभिन्न […]

टीमों के बेहतर प्रदर्शन पर बजती रहीं तालियां बिहार, गुजरात बालक वर्ग के प्रात: कालीन मैच का प्रशिक्षु आइएस एके पांडेय ने किया शुभारंभ संवाददाता, छपरा (सदर)42 वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक-बालिका चैंपियनशिप को लेकर शहरवासियों में भी खासा उत्साह दिख रहा है. राजेंद्र स्टेडियम पूरी तरह से खेल ग्राम में तब्दील दिख रहा है. विभिन्न राज्यों से पहुंची बालक व बालिकाओं की टीमों के प्रदर्शन को देखने के लिए प्रात: नौ बजे से ही हजारों की संख्या में दर्शक राजेंद्र स्टेडियम में पहुंच कर विभिन्न छह वॉलीबॉल कोर्ट पर चलनेवाले मैच का आनंद उठाते दिखे. हर शॉर्ट पर बजी तालीसबसे पहले बिहार व गुजरात बालक टीम के मैच का शुभारंभ सारण के प्रशिक्षु आइएएस अमित कुमार पांडेय के द्वारा बिहार व गुजरात के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया. इसके अलावा विभिन्न वॉलीबॉल कोर्ट पर वॉलीबॉल के राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोच पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर खेल प्रारंभ कराया. इस दौरान बालक या बालिका वर्ग में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन का लुत्फ उठाते हुए उमड़े दर्शक तालियों की गड़गड़ाहट से उनके हरेक शॉर्ट पर खुशी का इजहार करते दिखे. बिहार टीम का मैच देखने के लिए ज्यादा संख्या में उमड़े छपरा के दर्शक. उनके बेहतर प्रदर्शन को लेकर ज्यादा आशान्वित व उत्सुक दिखे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >