गुजरात, आंध्रप्रदेश, साइ, यूपी की टीमों का रहा दबदबा इन राज्यों की बालक-बालिका टीमों ने अपने-अपने मैच जीते बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश की बालक-बालिका टीमें अपना पहला मैच हारीं दोपहर तक 14 मैचों का परिणाम आयोजन समिति ने किया घोषित संवाददाता, छपरा (सदर)42वीं राष्ट्रीय जूनियर वर्ग बालक-बालिका चैंपियशिप के उद्घाटन के दिन दोपहर तक खेले गये 14 मैचों में बालक -बालिका वर्ग के दोनों मैच गुजरात ने जीते. बालक वर्ग के प्रथम मैच में गुजरात की टीम ने बिहार को 27-25, 27-25 तथा 25-19 से हराया. वहीं, गुजरात की बालिका टीम ने मध्य प्रदेश की बालिका टीम को 25-7, 25-15 से हराया. वहीं, बालक व बालिका वर्ग की साइ टीमों ने भी दोनों मैच जीत लिये. बालक वर्ग की साइ टीम ने महाराष्ट्र की टीम को 25-20, 25-24 तथा 25-23, साइ की बालिका टीम ने बिहार की बालिका टीम को 25-7, 25-8 तथा 25-5 से हराया. इस प्रकार बिहार की दोनों टीमें पूर्वाह्न के दोनों मैच हार गयीं. झारखंड की बालक टीम ने मणिपुर की टीम को 25-22, 25-24, 25-21, उत्तराखंड की बालक टीम ने असम की टीम को 25-12, 25-18, 25-22, तेलांगना की ब्वाॅयज टीम ने त्रिपुरा की टीम को 25-10, 25-11, 25-10 से तथा आंध्रप्रदेश की बालक टीम ने छत्तीसगढ़ की टीम को 25-15, 25-18, 25-17 से हराया. उत्तर प्रदेश की बालक व बालिका टीम ने भी अपने दोनों मैच जीते. यूपी की बलाक की टीम ने हिमाचल प्रदेश की टीम को 25-16, 25-20, 25-17 से तथा यूपी की बालिका टीम ने तेलांगना की टीम को 25-23, 25-11 तथा आंध्रप्रदेश की बालिका टीम ने झारखंड की बालिका टीम को 25-17, 25-11, 25-20 से हराया. झारखंड की बालक टीम ने मणिपुर की टीम को, कर्नाटक की बालक टीम ने मध्य प्रदेश की टीम को, आंध्रप्रदेश की बालक टीम ने छत्तीसगढ़ की टीम को, कर्नाटक की बालक टीम ने मध्य प्रदेश की टीम को, ओडिशा की बालक टीम ने जम्मू कश्मीर की टीम को हराया. फोटो इनमें से कोई ले लेंफोटो नंबर 8 सी.एच.पी 1 है कैप्सन होगा- मैदान में दौड़ लगाती मध्य प्रदेश की बालिका टीम फोटो नंबर 8 सी.एच.पी 2 है कैप्सन होगा- अपनी टीम का सेल्फी लेतीं उत्तराखंड बालिका टीम की कोच फोटो नंबर 8 सी.एच.पी 3 है कैप्सन होगा- गुजरात व एमपी के बीच मैच का एक दृश्यफोटो नंबर 8 सी.एच.पी 4 है कैप्सन होगा- प्रारंभिक मैच में एक दूसरे से जूझतीं गुजरात व बिहार की बालक टीमेंफोटो नंबर 8 सी.एच.पी 5 है कैप्सन होगा- आंध्रप्रदेश तथा झारखंड की बालिका टीमों के बीच कड़े मुकाबले का दृश्य फोटो नंबर 8 सी.एच.पी 6 है कैप्सन होगा- लीग मैच में मध्यप्रदेश को परास्त करने के बाद गुजरात बालिका टीम (गत वर्ष नेशनल चैंपियन)फोटो नंबर 8 सी.एच.पी 7 है कैप्सन होगा- टीम का पंजीयन कराती पंजाब बालिका टीमफोटो नंबर 8 सी.एच.पी 8 है कैप्सन होगा- पंजीयन के लिए बारी का इंतजार करती तमिलनाडु की बालिका टीमफोटो नंबर 8 सी.एच.पी 9 है कैप्सन होगा- राजेंद्र स्टेडियम में आकर्षण का केंद्र बना खिलाड़ियों का प्रदर्शनफोटो नंबर 8 सी.एच.पी 10 है कैप्सन होगा- गुजरात तथा बिहार बालक टीमों से परिचय प्राप्त कर लीग मैच का उद्घाटन करते प्रशिक्षु आइएएस अमित कुमार पांडेय फोटो नंबर 8 सी.एच.पी 11 है कैप्सन होगा- स्टेडियम में लीग मैच का आनंद उठाते दर्शक
गुजरात, आंध्रप्रदेश, साइ, यूपी की टीमों का रहा दबदबा
गुजरात, आंध्रप्रदेश, साइ, यूपी की टीमों का रहा दबदबा इन राज्यों की बालक-बालिका टीमों ने अपने-अपने मैच जीते बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश की बालक-बालिका टीमें अपना पहला मैच हारीं दोपहर तक 14 मैचों का परिणाम आयोजन समिति ने किया घोषित संवाददाता, छपरा (सदर)42वीं राष्ट्रीय जूनियर वर्ग बालक-बालिका चैंपियशिप के उद्घाटन के दिन दोपहर तक खेले […]
