रेल जीएम से मिले मंत्री रूडी के प्रतिनिधि

रेल जीएम से मिले मंत्री रूडी के प्रतिनिधि नोट. फोटो नंबर 7 सीएचपी 13 है. कैप्सन होगा- रेल जीएम से भेंट करते मंत्री रूडी के प्रतिनिधि सोनपुर. कौशल विकास विभाग के केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी के निर्देश पर भाजपा के राज्य परिषद् सदस्य राकेश कुमार सिंह ने सोमवार को पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक […]

रेल जीएम से मिले मंत्री रूडी के प्रतिनिधि नोट. फोटो नंबर 7 सीएचपी 13 है. कैप्सन होगा- रेल जीएम से भेंट करते मंत्री रूडी के प्रतिनिधि सोनपुर. कौशल विकास विभाग के केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी के निर्देश पर भाजपा के राज्य परिषद् सदस्य राकेश कुमार सिंह ने सोमवार को पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक एके मित्तल से डेलीगेट के साथ भेंट की. जीएम से भेंट के बाद श्री सिंह ने बताया कि दीघा-सोनपुर रेल पुल परियोजना में गंगाजल, कसमर, रसूलपुर आदि गांवों के प्रभावी भू-स्वामियों के द्वारा मंत्री श्री रूडी से मांग की गयी थी कि जिन 63 लोगों की भूमि रेल पुल परियोजना में अधिगृहीत की गयी थी, रेल प्रशासन ने उनमें से 37 लोगों की मांग को पूरा कर दिया, जबकि 26 अन्य लोगों के परिवार के एक सदस्य को रेल में नौकरी देने की मांग को लंबित रखा गया है. श्री सिंह ने बताया कि जीएम श्री मित्तल ने मंत्री श्री रूडी के निर्देशानुसार सौहार्दपूर्ण वातावरण में बातें सुनी तथा आश्वासन दिया कि यथाशीघ्र कार्रवाई की जायेगी. राकेश ने जीएम श्री मित्तल से सोनपुर मेले में संचालित कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र का भ्रमण करने का अनुरोध किया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया. प्रतिनिधिमंडल में अरविंद सिंह, चंद्रशेखर प्रसाद सिंह आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >