कुहासे के बीच पुल के नीचे जा घुसी बोलेरो

कुहासे के बीच पुल के नीचे जा घुसी बोलेरो दिघवारा. शीतलपुर-परसा सड़क पर दरियापुर थाना क्षेत्र के मंचितवा पुल के समीप सोमवार की सुबह कुहासे के कारण यात्रियों से सवार एक अनियंत्रित बोलेरो पुल के नीचे जा घुसी. इस घटना में उसपर सवार पांच यात्री आंशिक रूप से चोटिल हुए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सफेद रंग […]

कुहासे के बीच पुल के नीचे जा घुसी बोलेरो दिघवारा. शीतलपुर-परसा सड़क पर दरियापुर थाना क्षेत्र के मंचितवा पुल के समीप सोमवार की सुबह कुहासे के कारण यात्रियों से सवार एक अनियंत्रित बोलेरो पुल के नीचे जा घुसी. इस घटना में उसपर सवार पांच यात्री आंशिक रूप से चोटिल हुए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सफेद रंग की बोलेरो पटना से यात्रियों को लेकर तरैया लौट रही थी, तभी कुहासे में सड़क नहीं दिखने के कारण अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा घुसी. समाचार प्रेषण तक बोलेरो घटनास्थल पर पड़ी थी. दरियापुर पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर लिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >