रसोइयों को नहीं मिल रहा मानदेय

रसोइयों को नहीं मिल रहा मानदेय जलालपुर. प्रखंड के एक दर्जन विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों का पिछले एक वर्ष से मानदेय नहीं मिल रहा है. इस वजह से उनके परिजनों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. नवसृजित प्राथमिक विद्यालय खेमचंद के फुलवंती कुवंर, गिरिजा देवी, मुन्नी देवी सहित अन्य रसोइयों ने कहा […]

रसोइयों को नहीं मिल रहा मानदेय जलालपुर. प्रखंड के एक दर्जन विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों का पिछले एक वर्ष से मानदेय नहीं मिल रहा है. इस वजह से उनके परिजनों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. नवसृजित प्राथमिक विद्यालय खेमचंद के फुलवंती कुवंर, गिरिजा देवी, मुन्नी देवी सहित अन्य रसोइयों ने कहा कि एक तो काफी कम मानदेय मिलता है और वो भी समय से नहीं मिलने के कारण अब दाल-रोटी चलाना भी कठिन हो गया है. वहीं आये दिन अपने मानदेय की जानकारी लेने के लिए सारे काम काज छोड़ प्रखंड मुख्यालय से लेकर संबंधित अधिकारियों का दरवाजा खटखटाना पड़ रहा है़ उन्होंने डीएम से न्याय की गुहार लगायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >