केवल डग्रिी से दूर नहीं होगी बेरोजगारी दूर : रूडी

केवल डिग्री से दूर नहीं होगी बेरोजगारी दूर : रूडी 12 साल की डिग्री को कारगर करेगा 12 माह का प्रशिक्षण नोट. फोटो सोनपुर से मेल से भेजा गया है. संवाददता, सोनपुर डिग्री से बेरोजगारी को पाटा नहीं जा सकता है. 12 साल की पढ़ाई के बदले 12 हफ्ते की कुशल प्रशिक्षण से रोजगार संभव […]

केवल डिग्री से दूर नहीं होगी बेरोजगारी दूर : रूडी 12 साल की डिग्री को कारगर करेगा 12 माह का प्रशिक्षण नोट. फोटो सोनपुर से मेल से भेजा गया है. संवाददता, सोनपुर डिग्री से बेरोजगारी को पाटा नहीं जा सकता है. 12 साल की पढ़ाई के बदले 12 हफ्ते की कुशल प्रशिक्षण से रोजगार संभव है. देश में आजादी के 69 वर्षों बाद भी समस्या को पकड़ा नहीं जा सका था. किंतु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व में केंद्र में बनी सरकार ने पहली बार केंद्रीय कौशल विकास मंत्रालय का गठन कर युवक-युवतियों को हुनरमंद बनाकर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है. उक्त बातें हरिहर क्षेत्र मेले में कौशल विकास मंत्रालय द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी के उद्घाटन के बाद केंद्रीय कौशल विकास मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने कहीं. उन्होंने कहा कि देश में सबसे बड़ी समस्या रोजगार की है. सब में होड़ मची है कि डिग्री ले ले. लेकिन डिग्री लेने के बावजूद कुशलता की कमी की वजह से उन लोगों को नौकरी नहीं मिल पाता है. लेकिन अब रोजगार की व्यवस्था हो गयी है और उसे कौशल विकास मंत्रालय प्रशिक्षण देकर पूरा कर रहा है. देश में 18 प्रतिशत इंजीनियरिंग के डिग्रीधारियों के पास रोजगार नहीं है. इस मौके पर उन्होंने मेला स्थित शिविर से प्रशिक्षण प्राप्त कई युवकों को नौकरी का प्रमाण पत्र प्रदान किया. कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के कई टीमों द्वारा यहां प्रशिक्षण की व्यवस्था की गयी है. उद्घाटन समारोह में विधान पार्षद संजय मयुख, छपरा के विधायक डॉ सीएन गुप्ता, अमनौर विधायक शत्रुध्न तिवारी, मंत्री के आप्त सचिव कुंदन कुमार समेत कौशल विकास मंत्रालय के कई अधिकारी उपस्थित थे. इसके पूर्व मंत्री रूडी का स्वागत आनंदपुर चौक पर राज्य परिषद् सदस्य राकेश कुमार सिंह के द्वारा किया गया. राजीव मुनमुन, अवधेश सिंह, दिलीप कुमार सिंह, एडवेंचर एवं आर्गेनाइजर टुनटुन सिंह आदि भी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >