छपरा (सदर) : जन्म और मृत्यु पंजीयन अधिनियम 1969 के तहत छपरा स्थित विशिष्ट दत्तक ग्रहण केंद्र में रह रही दो लावारिश बच्चियों को डीएम दीपक आनंद ने शनिवार को जन्म प्रमाणपत्र उपलब्ध कराया. इनमें एक बच्ची जन्म के बाद मां द्वारा कुएं में फेंकी हुई मिली.
इसे बाल संराण समिति के सहायक निदेशक भाष्कर प्रियदर्शी के प्रयास से एडप्सन सेंटर की संयोजक श्वेता कुमारी व जिला बाल कल्याण समिति द्वारा लाकर रखा गया था. इस भाग्यशाली को न्यूजीलैंड में रहनेवाले एनआरआइ दंपती ने भी गोद लेने की प्र्रक्रिया शुरू कर दी है.
इस दौरान डीएम ने जिला बाल संरक्षा इकाई व विशिष्ट दत्तक ग्रहण केंद्र के कार्यों की सराहना की़ उन्होंने कहा कि सभी अनाथ लड़के-लड़कियां का पंजीयन होना चाहिए़ इस अवसर पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी संध्या सुरभी, एडीसीपीयू भाष्कर प्रियदर्शी, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी सुधीर कुमार आदि उपस्थित थे.
