नियमों के पालन से मिलेगी जाम से मुक्ति

छपरा (सदर) : जिला व पुलिस प्रशासन के द्वारा छपरा शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए पांच दिसंबर को कुछ वाहन चालकों, व्यावसायिक व सामाजिक संगठन के साथ बैठक बुलायी गयी है. इसमें शहर को हर रोज जाम से जूझने से निजात दिला कर आम जनों के लिए शहर का भ्रमण आसान करने […]

छपरा (सदर) : जिला व पुलिस प्रशासन के द्वारा छपरा शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए पांच दिसंबर को कुछ वाहन चालकों, व्यावसायिक व सामाजिक संगठन के साथ बैठक बुलायी गयी है. इसमें शहर को हर रोज जाम से जूझने से निजात दिला कर आम जनों के लिए शहर का भ्रमण आसान करने की रणनीति बनेगी.
ऐसी स्थिति में आम लोगों का कहना है कि बैठकें तो पूर्व में भी हुईं, परंतु अधिकतर बैठकों में लिये गये निर्णय पर अमल करने से जुड़े अधिकतर पदाधिकारी व कर्मी उसे कार्य रूप देने की जरूरत नहीं समझते. यही नहीं, कथित मिलीभगत के कारण भी मुख्य मार्गों पर व्यवसाय करने या मनमाने ढंग से वाहन खड़ा कर जाम लगाने की प्रवृत्ति पर रोक नहीं लगाते हैं.
शहर में तीन वर्ष पूर्व लागू किये गये वन वे ट्रैफिक सिस्टम को भी सबसे ज्यादा रसूखदार नागरिक व अधिकतर विभागीय पदाधिकारियों द्वारा तोड़ा जाता है. वैसी स्थिति में ड्यूटी में खड़ी ट्रैफिक पुलिस भी जाने अनजाने में कुछ खास नहीं कर पाती, यदि प्रशासन शहर में जाम की समस्या से तत्काल निजात पाना चाहता है, तो कुछ महत्वपूर्ण समस्याओं पर ध्यान देना होगा, जो जाम में मुख्य भूमिका निभाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >