Saran News : नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 60 मरीजों की हुई जांच

Saran News : रेलवे अस्पताल में शुक्रवार को फोर्ड हॉस्पिटल, पटना की ओर से एक नि:शुल्क गैस्ट्रो-इंट्रोलॉजी कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें 60 मरीजों की जांच की गयी.

सोनपुर. रेलवे अस्पताल में शुक्रवार को फोर्ड हॉस्पिटल, पटना की ओर से एक नि:शुल्क गैस्ट्रो-इंट्रोलॉजी कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें 60 मरीजों की जांच की गयी. शिविर में 17 मरीजों को इंडोस्कोपी और कोरोनोस्कोपी के लिए रेफर किया गया. कैंप में आने वाले मरीजों में मूल रूप से गैस, फैटी लीवर और कब्ज की समस्या सबसे अधिक पायी गयी. इस दौरान रेलवे कर्मियों को गैस के कारण पेट में दर्द, जलन, बदहजमी के साथ फैटी लीवर और कब्ज के निदान के बारे में विस्तार से बताया गया. गैस्ट्रो-इंट्रोलॉजी विभाग की ओर से आयोजित इस शिविर का नेतृत्व गैस्ट्रोइंट्रोलॉजिस्ट डॉ. रामकिशोर सिंह ने किया. इस मौके पर उन्होंने बताया कि पेट में कई तरह की समस्या का कारण गलत दिनचर्या है. गैस की समस्या होने पर चाय कॉफी और तेल मसाला से परहेज करें. वजन नियंत्रित रखें और नियमित समय पर खानपान करें. उन्होंने बताया कि फैटी लीवर का मूल कारण अल्कोहल है. लेकिन आजकल अल्कोहल नहीं लेने वाले लोगों में भी फैटी लीवर की समस्या बढ़ रही है, जिसके मुख्य कारणों में मोटापा, डायबिटीज, हाई कोलेस्टेरॉस और हाइपरटेंशन शामिल है. खान-पान में सुधार और दिनचर्या ठीक करना समस्या का निदान है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >