बाइक और ट्रक की टक्कर में पूर्व मुखिया की गयी जान

इसुआपुर : बाइक और ट्रक की टक्कर में बाइक सवार पूर्व मुखिया की मौत हो गयी. घटना गुरुवार की सुबह इसुआपुर बाजार के समीप उस समय हुई जब मुखिया अपने घर लौट रहे थे. इस दौरान उनकी बाइक ट्रक से टकरा गयी. इससे पूर्व मुखिया की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं बाइक पर […]

इसुआपुर : बाइक और ट्रक की टक्कर में बाइक सवार पूर्व मुखिया की मौत हो गयी. घटना गुरुवार की सुबह इसुआपुर बाजार के समीप उस समय हुई जब मुखिया अपने घर लौट रहे थे. इस दौरान उनकी बाइक ट्रक से टकरा गयी. इससे पूर्व मुखिया की मौके पर ही मौत हो गयी.

वहीं बाइक पर सवार दूसरे व्यक्ति की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है. मृतक पानापुर थाने के रसौली गांव के 65 वर्षीय पूर्व मुखिया कैलाश प्रसाद गुप्ता बताये जाते है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक अपनी बहन के घर पुरसौली से अपने घर रसौली जा रहे थे. उनके साथ उनका 35 वर्षीय भतीजा दिनेश कुमार गुप्ता भी था.
दोनों बाइक से जैसे ही अचितपुर आये उनके आगे चल रही ट्रक ने ब्रेक लगाया, जिससे कैलाश गुप्ता अपना संतुलन खो बैठे और ट्रक के पिछले भाग से टकरा गये. हेलमेट होने के बावजूद उनके सिर में गंभीर चोटें आयी. इससे वे वहीं गिर गये. ग्रामीणों ने दोनों को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाये. जहां डॉक्टरों ने चालक कैलाश गुप्ता को मृत घोषित कर दिया. वहीं घायल दिनेश कुमार गुप्ता का इलाज चल रहा है.
इसुआपुर पुलिस ने कैलाश प्रसाद के शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है. जदयू प्रदेश सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह ने उनके आकस्मिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त किया. उनकी मौत पर इसुआपुर मुखिया संघ के अध्यक्ष संगम बाबा, मुखिया राजकिशोर सिंह, धनंजय पांडेय, मनोज राय आदि ने आदि ने शोक व्यक्त किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >