तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रांसफॉर्मर में मारी टक्कर, बिजली बाधित

नगरा : नगरा चौक स्थित तेज रफ्तार अनियंत्रित बालू लदी ट्रक ने रविवार की रात ट्रांसफॉर्मर में जबरदस्त ठोकर मार दी, जिससे पोल व ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हो गया. घटना की सूचना पाकर नगरा ओपीध्यक्ष रामयश राय ने तुरंत पहुंचकर ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में लिया. उक्त चालक मोतिहारी निवासी राजेश राय बताया […]

नगरा : नगरा चौक स्थित तेज रफ्तार अनियंत्रित बालू लदी ट्रक ने रविवार की रात ट्रांसफॉर्मर में जबरदस्त ठोकर मार दी, जिससे पोल व ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हो गया. घटना की सूचना पाकर नगरा ओपीध्यक्ष रामयश राय ने तुरंत पहुंचकर ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में लिया. उक्त चालक मोतिहारी निवासी राजेश राय बताया जाता है.

घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार ट्रक व बोलेरो में टक्कर हुई, जिसके बाद ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हुआ है, घटना के बाद नगरा बाजार क्षेत्र में बिजली गुल हो गयी है. पोल व ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त होने की सूचना पाकर बिजली कंपनी के जेइ रूपेश कुमार ने नगरा ओपी थाने में आवेदन देकर चालक व उसके मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.
जेइ रूपेश कुमार ने बताया कि तीन लाख बीस हजार रुपये की नुकसान हुई है जो कि एस्टीमेट बनाकर दो दिनों के अंदर बिजली चालू करा दिया जायेगा. वहीं इस संबंध में ओपीध्यक्ष रामयश राय ने बताया कि जेई के आवेदन के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है व ट्रक को जब्त कर लिया गया है, गिरफ्तार चालक को जेल भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >