छपरा : भूकंप सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर छपरा के भिखारी चौक स्थित सोलंकी बीएड टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में अग्निशमन पदाधिकारी के नेतृत्व में आपदा से बचाव संबंधित जानकारी दी गयी. इस मौके पर अग्निशमन कर्मचारियों ने कॉलेज के सेमिनार हाल में आपदा से बचाव के लिए शिक्षकों व प्रशिक्षणार्थियों को ट्रेनिंग दी गयी. इसके अंतर्गत भूकंप, बाढ़ एवं आग जैसी आपदाओं से बचने के लिए कई उपाय बताये गये.
भूकंप सुरक्षा सप्ताह में आपदाओं से बचने के लिए दी गयी ट्रेनिंग

भूकंप सुरक्षा सप्ताह में आपदाओं से बचने के लिए दी गयी ट्रेनिंग
Copied link
छपरा : भूकंप सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर छपरा के भिखारी चौक स्थित सोलंकी बीएड टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में अग्निशमन पदाधिकारी के नेतृत्व में आपदा से बचाव संबंधित जानकारी दी गयी. इस मौके पर अग्निशमन कर्मचारियों ने कॉलेज के सेमिनार हाल में आपदा से बचाव के लिए शिक्षकों व प्रशिक्षणार्थियों को ट्रेनिंग दी गयी. इसके […]
इस अवसर पर महाविद्यालय के निदेशक रमाकांत सोलंकी भी उपस्थित थे. इस दौरान अन्य छात्रों ने भी आपदाओं से बचने के उपायों को सभी ने बेहद ध्यान पूर्वक सुना और कई प्रश्न भी पूछे. इस मॉक ड्रिल के अंतर्गत कई सुरक्षा के उपायों को व्यावहारिक रूप से बताया गया.
उपस्थिति लोगों के बीच मॉक ड्रिल कराया गया तथा अग्निशमन सेवा का टेलीफोन व मोबाइल नंबर भी सभी को उपलब्ध कराया गया. इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य अरविंद सिंह, डॉ वीरेंद्र कुमार सिंह, आलोक कुमार बिनु, शशि कुमार, अजित कुमार सिंह, कुमार समृद्धि आदि शिकक्ष, शिक्षकेतर कर्मचारी व बीएड के प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे.