गम्हरियां को हरा मढ़ौरा बना विजेता

इसुआपुर : इसुआपुर प्रखंड के डोईला गांव के खेल मैदान में एकता क्रिकेट क्लब के बैनर तले टी-20 क्रिकेट टुर्नामेंट का उद्घाटन इसुआपुर प्रखंड के मुखिया संघ अध्यक्ष संगम बाबा ने फिता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. वहीं उद्घाटन के मैच में मढ़ौरा की टीम ने टॉस जीतकर गम्हरियां को बैटींग के […]

इसुआपुर : इसुआपुर प्रखंड के डोईला गांव के खेल मैदान में एकता क्रिकेट क्लब के बैनर तले टी-20 क्रिकेट टुर्नामेंट का उद्घाटन इसुआपुर प्रखंड के मुखिया संघ अध्यक्ष संगम बाबा ने फिता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. वहीं उद्घाटन के मैच में मढ़ौरा की टीम ने टॉस जीतकर गम्हरियां को बैटींग के लिए आमंत्रित किया. मैच के दौरान 16 ओवरों के खेल में गम्हरियां की टीम ने पूरे 16 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाये.

जवाबी पारी खेलते हुये मढ़ौरा की टीम ने 12 ओवर पांच गेंदों में चार विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाकर मैच को जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना लिया. वहीं मढ़ौरा टीम के छोटू सिंह के धुआंधार 51 रनों की बदौलत आसानी से टीम ने मैच को जीत लिया. मैन आफ द मैच छोटू सिंह को मिला. मैच के आयोजक पप्पू सिंह, निरंजन ओझा, आशिष मिश्रा, डा उमेश, रोहित सिंह, मोहित सिंह और सुभाष थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >