बिना टिकट यात्रा करनेवालों से वसूला गया जुर्माना

छपरा : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन व गौतम स्थान के मध्य बुधवार को डीसीआइ शंभु कुमार के नेतृत्व में मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें कुल 160 बिना टिकट यात्रियों को व रेल परिसर में अनाधिकृत रूप से घूम रहे लोगों को पकड़ा गया. इसमें 32 यात्रियों को रेलवे न्यायिक मजिस्ट्रेट सोनपुर राकेश कुमार […]

छपरा : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन व गौतम स्थान के मध्य बुधवार को डीसीआइ शंभु कुमार के नेतृत्व में मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें कुल 160 बिना टिकट यात्रियों को व रेल परिसर में अनाधिकृत रूप से घूम रहे लोगों को पकड़ा गया. इसमें 32 यात्रियों को रेलवे न्यायिक मजिस्ट्रेट सोनपुर राकेश कुमार के समक्ष पेश किया गया और 128 लोगों को ऑनस्पॉट फाइन करके छोड़ दिया गया.

इन लोगों से कुल राशि करीब 95 हजार वसूल किया गया. इस आशय की जानकारी देते हुए चीफ टीटीआइ पीएन सिंह ने बताया कि आये दिन चल रहे अनाधिकृत व बेटिकट यात्रा करने वाले लोगों में इस अभियान को लेकर हड़कंप देखा गया. इस अवसर पर टीटी अजय कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार यादव व आरपीएफ व जीआरपी की संयुक्त पुलिस टीम मौके पर मौजूद थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >