खेत देखने गये युवक की मौत

दाउदपुर (मांझी) : थाना क्षेत्र के कोहड़ा गांव के चंवर में गया युवक की आकस्मिक मौत हो गयी. मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. जानकारी के अनुसार ललन साह का पुत्र 19 वर्षीय विकास कुमार साह सोमवार को गांव के बाहर खेत देखने चंवर की ओर गया था. तभी अचानक चक्कर […]

दाउदपुर (मांझी) : थाना क्षेत्र के कोहड़ा गांव के चंवर में गया युवक की आकस्मिक मौत हो गयी. मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. जानकारी के अनुसार ललन साह का पुत्र 19 वर्षीय विकास कुमार साह सोमवार को गांव के बाहर खेत देखने चंवर की ओर गया था.

तभी अचानक चक्कर आते ही वह गिर पड़ा. उसके गिरते ही कुछ दूर पर मौजूद दो लोगों की नजर पड़ी और दौड़ कर उसके पास पहुंचे. उसकी चिंताजनक स्थिति देख कर शोर मचाना शुरू कर दिया. जिसे सुनकर आसपास के लोग जुट गये. विकास को अचेता अवस्था में उठा कर नजदीक के एक अस्पताल में पहुंचे. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >