दहेज हत्या के नामजद अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

दिघवारा : मानपुर गांव से पुलिस ने दहेज हत्या के नामजद अभियुक्त व मृतका के पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया . गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मृतका के पति व कृष्णा साह के पुत्र सुजीत कुमार साह के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दहेज हत्या का […]

दिघवारा : मानपुर गांव से पुलिस ने दहेज हत्या के नामजद अभियुक्त व मृतका के पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया . गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मृतका के पति व कृष्णा साह के पुत्र सुजीत कुमार साह के रूप में हुई है.

जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दहेज हत्या का नामजद अभियुक्त सुजीत अपने घर आया है, जिसके बाद पुलिस ने पहल करते हुए उसे उसके घर से धर दबोचा, जिसे बाद में जेल भेज दिया गया.
आपको बता दें कि बीते दिनों नयागांव थाना क्षेत्र के शेखडुमरी निवासी रमेश गुप्ता की 22 वर्षीय बेटी चिक्की क��मारी को दिघवारा थाना क्षेत्र स्थित मानुपुर गांव में उसके ससुराल वालों द्वारा दहेज में चेन व 50 हजार रुपये नकद की मांग पूरी न करने पर गला दबाकर हत्या कर दी थी. बाद में इस मामले में मृतका के भाई चंदन कुमार गुप्ता के बयान पर दिघवारा थाने में कांड संख्या 366/ 19 के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >