दरियापुर : डेरनी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के समीप अज्ञात अपराधकर्मियों ने सीएसपी संचालक से हथियार के बल पर 3.88 लाख रुपये से भरा बैग को लूट कर भाग निकले. पिरारी गांव निवासी शत्रुध्न तिवारी अपने गांव में बैंक ऑफ बड़ौदा के सीएसपी चलाते है. सीएसपी के संचालन के लिये अपने पुत्र सुजीत तिवारी व इनके साथी मुनर तिवारी को दिघवारा से 3 लाख 88 हजार रुपये लेकर बाइक से भेजा.
सीएसपी संचालक से हथियार के बल पर 3 लाख 88 हजार की लूट

सीएसपी संचालक से हथियार के बल पर 3 लाख 88 हजार की लूट
Copied link
दरियापुर : डेरनी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के समीप अज्ञात अपराधकर्मियों ने सीएसपी संचालक से हथियार के बल पर 3.88 लाख रुपये से भरा बैग को लूट कर भाग निकले. पिरारी गांव निवासी शत्रुध्न तिवारी अपने गांव में बैंक ऑफ बड़ौदा के सीएसपी चलाते है. सीएसपी के संचालन के लिये अपने पुत्र सुजीत तिवारी […]
जब पैसा निकासी कराकर वापस पिरारी जा रहे थे. इसी क्रम में भगवानपुर गांव के समीप कोल्ड स्टोर से पहले पुलिया के पास एक बाइक पर तीन सवार अपराधियों ने पीछे से आकर बाइक में धक्का मार दी. जिससे बाइक चला रहे सीएसपी संचालक के पुत्र लड़खड़ा कर बाइक सहित गिर गये.
ज्यों ही वो रोड पर गिरे तब तक अपराधियों ने पिस्टल तान कर रुपये वाला बैग लूट कर भाग निकले. इस संबंध में सीएसपी संचालक व इनके पुत्र सुजीत तिवारी थाना पहुंच घटित घटना को थानाध्यक्ष को बतायी. इस पर स्थानीय पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच जांच किया व अपराधियों के गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है.