घर से बुला कर अपराधियों ने युवक की गोली मार कर की हत्या, आक्रोशित लोगों ने जाम की सड़क

छपरा : दाउदपुर-छपरा-सीवान मुख्य मार्ग के दाउदपुर जैतपुर नंदलाल सिंह कॉलेज से पश्चिम रक्षा ब्रह्मस्थान के समीप अपराधियों ने घर से बुला कर एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी. घटना के बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा. आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रख कर जाम कर दिया. घटना की सूचना […]

छपरा : दाउदपुर-छपरा-सीवान मुख्य मार्ग के दाउदपुर जैतपुर नंदलाल सिंह कॉलेज से पश्चिम रक्षा ब्रह्मस्थान के समीप अपराधियों ने घर से बुला कर एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी. घटना के बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा. आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रख कर जाम कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है.

जानकारी के मुताबिक, दाउदपुर-छपरा-सीवान मुख्य मार्ग के दाउदपुर जैतपुर नंदलाल सिंह कॉलेज से पश्चिम रक्षा ब्रह्मस्थान के समीप अपराधियों ने घर से बुला कर एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी. मृतक दाउदपुर चट्टी गांव के दशरथ गुप्ता का 19 वर्षीय पुत्र प्रकाश कुमार है

. क्षेत्र में बढ़ते अपराध को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है. मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस को शव उठाने में लोगों का आक्रोश झेलना पड़ रहा है. फिलहाल मुख्य मार्ग पर शव रख कर लोगों ने सड़क को जाम कर दिया है. घटना मंगलवार दिन के करीब 10 बजे की है. वहीं, पुलिस ने वारदात स्थल से दो गोली का खोखा भी बरामद किया है. जबकि, पीड़ित परिजनों द्वारा बताये संकेत के अनुसार पुलिस ने एक युवक तत्काल हिरासत में ले लिया है. घटना के बाद से मुख्य सड़क पर आवागमन बाधित है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >