सरकारी कार्यालयों व स्कूलों में जलजमाव से हो रही हैं मुश्किलें

सोनपुर : सोमवार को वर्षा नहीं होने से लोगों को राहत मिली. हालांकि समस्याओं में कोई विशेष कमी नहीं आ रही है. यू कहें वर्षा के पानी के कारण सोनपुर की प्रमुख सड़कों समेत इलाके की ग्रामीण सड़कों की सूरत बदहाल है, तो सड़क पर जलजमाव के कारण जलनिकासी के तमाम सरकारी दावों की पोल […]

सोनपुर : सोमवार को वर्षा नहीं होने से लोगों को राहत मिली. हालांकि समस्याओं में कोई विशेष कमी नहीं आ रही है. यू कहें वर्षा के पानी के कारण सोनपुर की प्रमुख सड़कों समेत इलाके की ग्रामीण सड़कों की सूरत बदहाल है, तो सड़क पर जलजमाव के कारण जलनिकासी के तमाम सरकारी दावों की पोल खुल गयी है.

बारिश के कारण अनुमंडल कार्यालय, व्यवहार न्यायालय,अनुमंडलीय अस्पताल, गोला बाजार, डीआरएम आवास तथा मेला ग्राउंड जाने वाली प्रमुख सड़कों के अलावा ग्रामीण सड़कों पर जलजमाव से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पर रहा है.
लोगों का कहना है कि इस परेशानी का मुख्य कारण है जलनिकासी की समुचित व्यवस्था का नहीं होना. इतना ही नहीं सरकारी कार्यालयों एवं कई विद्यालय परिसर में जलजमाव होने से आम लोग परेशान हैं. सोनपुर में कई जगहों पर सड़क झील में तब्दील हो चुकी है. लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है.
इतना ही नहीं नगर पंचायत सहित कई गांव के ग्रामीण सड़कों पर भी जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं रहने से जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. लोग पानी से होकर घर से निकलने को विवश हैं. इसके बावजूद प्रशासन जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं कर रही है. जलजमाव से लोगों में गहरा रोष व्याप्त है. कल्याणपुर पंचायत की मुखिया रेणु देवी सहित कई लोगों ने कहा कि शासन-प्रशासन की लापरवाही के कारण सड़कों में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं रहने से जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी.
मुखिया रेणु देवी, पंचायत समिति सदस्य रवि राय, उपसरपंच पिकून कुमार, वार्ड सदस्य प्रवीण, राजकुमार राय ने अनुमंडल पदाधिकारी शंभु शरण पांडेय, एसडीपीओ अतानु दत्ता, कार्यपालक पदाधिकारी, सीओ को समस्याओं से अवगत कराया. पदाधिकारियों ने समस्याओं का निदान करने का आश्वासन दिया.
नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में जलनिकासी की व्यवस्था की गयी है. नालियां साफ करायी गयी हैं. पंपिंग सेट के माध्यम से वार्ड संख्या 18, 5 तथा वार्ड एक में जलनिकासी की व्यवस्था की गयी है. नगर पंचायत इन समस्याओं के निबटारे के लिए तत्पर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >