20 तक तालाबों और कुओं का सत्यापन कार्य करें पूरा

छपरा (सदर) : आगामी 20 सितंबर तक जिले के सभी 3453 तालाबों तथा 15073 कुएं का सत्यापन करने के साथ-साथ प्रत्येक पंचायत में एक तालाब के जीर्णोद्धार का कार्य दो अक्तूबर से शुरू करने को ले प्रशासनिक स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी करें. यह निर्देश डीडीसी डॉ आदित्य प्रकाश ने सभी प्रखंडों के बीडीओ, सीओ व […]

छपरा (सदर) : आगामी 20 सितंबर तक जिले के सभी 3453 तालाबों तथा 15073 कुएं का सत्यापन करने के साथ-साथ प्रत्येक पंचायत में एक तालाब के जीर्णोद्धार का कार्य दो अक्तूबर से शुरू करने को ले प्रशासनिक स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी करें. यह निर्देश डीडीसी डॉ आदित्य प्रकाश ने सभी प्रखंडों के बीडीओ, सीओ व मनरेगा के पीओ को जल, जीवन, हरियाली अभियान के तहत समीक्षा बैठक में दिये.

वहीं बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को इस अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम चलाने के लिए बैनर-पोस्टर, दीवार लेखन होर्डिंग, नुक्कड़ नाटक, कार्यशाला आदि कार्यक्रमों के आयोजन पर बल दिया. डीडीसी डॉ प्रकाश ने डीइओ अजय कुमार सिंह, डीटीओ जयप्रकाश नारायण आदि तमाम पदाधिकारियों से सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के दो अक्तूबर से लागू होने को लेकर तैयारियों को बेहतर करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि इसके लिए आम जनों में जागरूकता की जरूरत है.
इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि जितने भी तालाब या कुएं अतिक्रमित हैं, उन्हें अतिक्रमणमुक्त कराया जाये. इस दिशा में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. जल संग्रहण के लिए चरणबद्ध तरीके से सभी तालाबों एवं कुओं के जीर्णोद्धार का काम होगा, जिससे जलसंकट से निबटने के साथ-साथ बेहतर पर्यावरण बनाने में हम सफल हो सकें.
उन्होंने सभी पीओ व अन्य संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रथम चरण में एक एकड़ वाले तालाब की उड़ाही के साथ-साथ इनलेट की बेहतर व्यवस्था करने पर बल दिया. डीडीसी ने यह भी कहा कि तालाबों की चारों तरफ दो गुणा-दो मीटर की दूरी पर पौधारोपण भी किया जाये, जिससे पर्यावरण संतुलन संभव हो सके. बैठक में प्रशिक्षु आइएएस वैभव श्रीवास्तव, विद्युत आपूर्ति विभाग के कार्यपालक अभियंता, सभी बीडीओ, सभी मनरेगा के पीओ, जीविका के डीपीओ भी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >