प्रखंडों व शहरी स्लम बस्तियों में लगेंगे स्वास्थ्य शिविर

छपरा : सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों एवं शहरी स्लम बस्तियों में रहने वाले लोगों को उनके क्षेत्र में चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. ऐसा देखा गया है कि गरीब एवं वंचित समूह के लोगों को जब तक गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं नहीं आतीं, तब तक वे किसी स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए नहीं जाते हैं. इसे […]

छपरा : सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों एवं शहरी स्लम बस्तियों में रहने वाले लोगों को उनके क्षेत्र में चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. ऐसा देखा गया है कि गरीब एवं वंचित समूह के लोगों को जब तक गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं नहीं आतीं, तब तक वे किसी स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए नहीं जाते हैं.

इसे ध्यान में रखते हुए जिले के प्रत्येक प्रखंड के एक बड़े राजस्व गांव एवं शहरी स्लम की दो बस्तियों में 17 सितंबर यानी मंगलवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जायेगा. इसको लेकर कार्यपालक निदेशक राज्य स्वास्थ्य समिति मनोज कुमार ने सभी जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखकर निर्देशित किया है.
पत्र के माध्यम से स्वास्थ्य शिविर में सामान्य चिकित्सक, स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ एवं पारा चिकित्सक कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं. साथ ही शिविर में आने वाले लोगों को इलाज के बाद निःशुल्क दवा भी दी जायेगी. इसके लिए जरूरी दवाओं की उपलब्धता भी शिविर में की जायेगी.
लोगों को जागरूक करेंगी आशा
स्वास्थ्य शिविर में अधिक से अधिक लोगों को शामिल करने के लिए आशा कार्य करेंगी. इसके लिए आशा अपने क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य शिविर के बारे में जानकारी देंगी एवं अधिक से अधिक लोगों को इसके विषय में जागरूक करेंगी.
टीकाकरण की भी रहेगी व्यवस्था
शिविर में आने वाले लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की जायेगी. इसके लिए शिविर में ओपीडी की सेवाएं, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, प्रसव पूर्व जांच, नेत्र जांच, मधुमेह की जांच, हीमोग्लोबिन की जांच एवं नियमित टीकाकरण की भी व्यवस्था उपलब्ध होगी.
स्वास्थ्य जांच के लिए शिविर में जरूरी उपकरण भी उपलब्ध होंगे. इसके लिए सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है. इसमें बीपी मशीन, स्टेथोस्कोप, वेइंग मशीन, मधुमेह जांच की मशीन, खून जांच की मशीन एवं अन्य जरूरी उपकरण उपलब्ध कराये जायेंगे.
िमलेंगी पर्याप्त सुविधाएं
शिविर में गंभीर रोगियों के रेफरल की भी सुविधा उपलब्ध होगी. इसके लिए प्रत्येक शिविर में एंबुलेंस उपलब्ध कराये जायेंगे. जांच के बाद यदि किसी में गंभीर बीमारी मिलती है तब उसे एंबुलेंस के जरिये अस्पताल भी पहुंचाया जायेगा. स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की भी सुविधा का ख्याल रखा जायेगा. इसके लिए सुरक्षित स्थान का चयन, मरीजों के बैठने के लिए पर्याप्त कुर्सी, पीने का शुद्ध जल एवं अत्यधिक भीड़ होने पर भीड़ प्रबंधन की भी सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >