रितेश के बनाये ऐप से पढ़ेंगे आइएएस व आइपीएस अधिकारी

छपरा : उन्नयन बिहार योजना से सारण का नाम रोशन करने वाले छपरा के रितेश सिंह ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपने शहर, अपने जिले और अपने राज्य का नाम रोशन किया है. एक तरफ जहां रितेश द्वारा बनाये गये ऐप ‘इकोवेशन’ की मदद से आज बिहार में हर सरकारी स्कूल में डिजिटल […]

छपरा : उन्नयन बिहार योजना से सारण का नाम रोशन करने वाले छपरा के रितेश सिंह ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपने शहर, अपने जिले और अपने राज्य का नाम रोशन किया है. एक तरफ जहां रितेश द्वारा बनाये गये ऐप ‘इकोवेशन’ की मदद से आज बिहार में हर सरकारी स्कूल में डिजिटल क्लास रूम चल रहा है.

इससे प्रभावित होकर देश के कुछ अन्य राज्यों में भी इसे लागू कर दिया गया. इसी कड़ी में रितेश ने एक और नया कीर्तिमान हासिल किया है. रितेश के बनाये ऐप से अब आइएएस और आइपीएस अधिकारियों को पढ़ाई के साथ प्रशिक्षण दिया जायेगा.
आइएएस अधिकारियों को दिया जायेगा आइसीटी प्रोग्राम का परीक्षण
इसी क्रम में मसूरी में स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी ने छपरा के रितेश द्वारा बनाये गये ऐप के साथ मिलकर इनफार्मेशन कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी प्रोग्राम (आइसीटी) लांच किया है. इसके तहत आइएएस व आइपीएस अधिकारियों को डाटा एनालिटिक्स, बिग डाटा, साइबर सिक्यूरिटी जैसे मुख्य विषयों पर ट्रेनिंग दी जायेगी.
इससे इसका इस्तेमाल करके वह देश की तरफ अपनी सेवा का बेहतर संचालन कर सकेंगे. आपको बता दें कि मसूरी में स्थित आइएएस एकेडमी में हर क्षेत्र के लोग यूपीएससी एग्जाम को पास करके आते हैं. आइएएस एकेडमी में आने के बाद विभिन्न तरीके से प्रशिक्षण दिया जाता है जिससे वह बेहतर आइएएस अधिकारी बन पाएं.
60वीं वर्षगांठ पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने किया आइसीटी प्रोग्राम का उद्घाटन
रितेश द्वारा बनाये गये ऐप पर आइसीटी प्रोग्राम का उद्घाटन मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह द्वारा किया गया. इससे पहले रितेश इसी आइएएस एकेडमी में आइएएस अधिकारियों को ट्रेनिंग भी दे चुके हैं. लांच के दौरान केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के साथ एकेडमी के डायरेक्टर, इकोवेशन के संस्थापक रितेश सिंह भी मौजूद थे. साथ ही 2019 बैच के 300 से अधिक आइएएस और आइपीएस अधिकारी वहां के सभागार में उपस्थित थे.
प्रशिक्षण संस्थान के डायरेक्टर के कहने पर बनाया आइसीटी प्रोग्राम
इकोवेशन के संस्थापक रितेश सिंह और बांका के डीएम कुंदन कुमार के प्रयास से शुरू हुई योजना उन्नयन बांका से प्रभावित होकर इस प्रोग्राम को सोचा गया था. रितेश ने यहां शिक्षा से संबंधित सुधारों को लेकर कई बार क्लास लिया था. तब उससे प्रभावित होकर वहां के निदेशक और ज्वाइन डायरेक्टर के कहने पर आइसीटी प्रोग्राम रितेश द्वारा तैयार किया गया. इसके बाद आइएएस एकेडमी 60वीं वर्षगांठ पर इसे लांच कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >