55 अभ्यर्थियों को दिया गया लेखापाल का नियुक्तिपत्र

छपरा (सदर) : सभी नवनियोजित लेखापाल मंगलवार को ही अपने-अपने आवंटित ब्लॉक में जाकर बीडीओ के समक्ष योगदान दें. वहीं अपने-अपने आवंटित पंचायतों में विकास की विभिन्न योजनाओं पर खर्च की जाने वाली राशि का लेखा-जोखा पंचायत सचिव के सहयोग से बेहतर ढंग से रखें. आपके बेहतर भविष्य के लिए आवश्यक है कि दायित्वों का […]

छपरा (सदर) : सभी नवनियोजित लेखापाल मंगलवार को ही अपने-अपने आवंटित ब्लॉक में जाकर बीडीओ के समक्ष योगदान दें. वहीं अपने-अपने आवंटित पंचायतों में विकास की विभिन्न योजनाओं पर खर्च की जाने वाली राशि का लेखा-जोखा पंचायत सचिव के सहयोग से बेहतर ढंग से रखें.

आपके बेहतर भविष्य के लिए आवश्यक है कि दायित्वों का निर्वहन ईमानदारीपूर्वक हो. ये बातें डीएम सुब्रत कुमार सेन ने डीआरडीए सभाकक्ष में पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार लेखापालों को नियोजन पत्र देते हुए कहीं. उन्होंने कहा कि जिले में 81 लेखापाल के बहाली होनी है.
इनमें से 62 का नियोजन पत्र तैयार हो गया है. शेष 19 का नियोजन पत्र उनके प्रमाणपत्रों की संबंधित विश्वविद्यालय से जांच होकर आने के बाद दिया जायेगा. लेखपालों के नियोजन के दौरान 55 लेखापालों को नियोजन पत्र दिया गया. वहीं सात लेखापाल के अभ्यर्थी मौके पर उपस्थित नहीं हो सके.
इस पर जिला पंचायत राज पदाधिकारी राजीव रंजन कुमार सिन्हा ने डीएम के निर्देशानुसार ऐसे अभ्यर्थियों को एक माह के अंदर पंचायत कार्यालय में आकर अपना नियुक्ति पत्र लेने व नियमानुसार योगदान की बात कही. इस अवसर पर डीआरडीए के निदेशक सह प्रभारी डीडीसी सुनील कुमार पांडेय, डीपीआरओ ज्ञानेश्वर प्रकाश आदि पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे.
पंचायतों में लेखापाल के नियोजन से संबंधित कार्यक्रम को लेकर संबंधित पदाधिकारियों व कर्मियों के द्वारा सुबह से ही तैयारी देखी जा रही थी. वहीं, इस दौरान 55 अभ्यर्थियों, जिन्हें डीएम या अन्य पदाधिकारियों के द्वारा नियोजनपत्र दिया गया उनके चेहरे पर खुशी की झलक दिखी. मालूम हो कि गत दिसंबर माह से ही इस नियोजन प्रक्रिया की तैयारियों में जिला प्रशासन लगा हुआ था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >