Chhapra News : सीबीएसइ प्लस टू मैथ्स परीक्षा में 1300 परीक्षार्थी हुए शामिल, 48 रहे अनुपस्थित

Chhapra News : सारण जिले के नौ केंद्रों पर चल रही सीबीएसइ की प्लस टू की परीक्षा के तहत शनिवार आठ मार्च को 1300 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. जबकि 48 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.

सारण जिले के नौ केंद्रों पर चल रही सीबीएसइ की प्लस टू की परीक्षा के तहत शनिवार आठ मार्च को 1300 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. जबकि 48 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. परीक्षा बिल्कुल नकल मुक्त रही. परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों के चेहरे पर मुस्कान थी. बिना कोई मजिस्ट्रेट और पुलिस प्रति नियुक्ति के परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुई. केवल परीक्षार्थी ही केंद्रों पर दिखे. अभिभावक केवल परीक्षा शुरू होने के पहले छोड़ने आए थे और परीक्षा समाप्त होने के बाद बच्चों को लेने के लिए पहुंचे थे. सिटी कोऑर्डिनेटर संतोष कुमार श्रीवास्तव के अनुसार प्लस टू कक्षा के लिए मैथ्स की परीक्षा थी. बिल्कुल नकल मुक्त माहौल में परीक्षा संपन्न हुई. किसी प्रकार का कोई परेशानी नहीं हुआ.

फिजिक्स ने किया था परेशान मैथ्स ने दिया मुस्कान

प्लस 2 की परीक्षार्थी गणित की परीक्षा देने के बाद परीक्षा केंद्र से मुस्कुराते हुए निकले. परीक्षार्थियों ने बताया कि जिस तरह से फिजिक्स के प्रश्न पत्र काफी कठिन आए थे मैच के प्रश्न पत्र काफी हद तक ठीक-ठाक थे. कोई टेंशन नहीं हुआ आसानी से प्रश्नों का हल कर लिया गया. परीक्षार्थी श्रुति कुमारी ने बताया कि फिजिक्स के दिन जो भी क्वेश्चन पूछे गए थे वह सभी हाई लेवल के थे लेकिन गणित के प्रश्न सिलेबसके अनुसार थे परीक्षार्थियों ने बताया कि परीक्षा बिल्कुल शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. जो भी प्रश्न पूछे गए थे सभी प्रश्न सिलेबस से थे.परीक्षा बिल्कुल शांतिपूर्ण माहौल में हुआ उम्मीद है कि 90 से 95 फ़ीसदी अंक आएंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >