सारण : छीना-झपटी में चली गोली, एक की मौत

बनियापुर (सारण) : लोडेड कट्टा अपने पास रखने को लेकर दो दोस्तों के बीच हुई छीना-झपटी में गोली चलने से एक दोस्त की मौत हो गयी. घटना सहाजितपुर थाना क्षेत्र के मेढुका की है. मृतक मेढुका निवासी जनार्दन राय का पुत्र राजू कुमार राय है. गोली चलने के बाद मृतक के दो दोस्त बाइक से […]

बनियापुर (सारण) : लोडेड कट्टा अपने पास रखने को लेकर दो दोस्तों के बीच हुई छीना-झपटी में गोली चलने से एक दोस्त की मौत हो गयी. घटना सहाजितपुर थाना क्षेत्र के मेढुका की है. मृतक मेढुका निवासी जनार्दन राय का पुत्र राजू कुमार राय है. गोली चलने के बाद मृतक के दो दोस्त बाइक से उसे रेफरल अस्पताल लाये, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद दोनों दोस्त अस्पताल में शव छोड़ कर फरार हो गये.

स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव में रामनवमी का जुलूस निकलने वाला था, जिसकी तैयारी में ग्रामीण जुटे थे. उक्त दोनों दोस्त भी अपने-अपने घर से जुलूस में शामिल होने की बात कह कर घर से निकले. जमुनिया बाबा मठ से एक किलोमीटर पश्चिम दलित बस्ती के निकट कट्टे की छीना-झपटी के क्रम में गोली चल गयी, जिसमें एक दोस्त की मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >