मारपीट की घटनाओं में 13 लोग घायल

मशरक/ एकमा : बलुआ गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों का उपचार मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कराया गया. घायलों में शामिल गंभीर रूप से जख्मी तीन लोगों को छपरा रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मौके […]

मशरक/ एकमा : बलुआ गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों का उपचार मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कराया गया. घायलों में शामिल गंभीर रूप से जख्मी तीन लोगों को छपरा रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मौके मामले की जांच में जुटी है.

घटना का कारण जमीन संबंधी विवाद बताया जा रहा है. घायलों में बलुआ गांव की इंदु देवी, सुरेंद्र कुमार साह, रूबी कुमारी जबकि दूसरे पक्ष के अजय कुमार धीरज कुमार एवं मंजू देवी शामिल हैं. एकमा में आपसी विवाद को लेकर एकमा बाजार में सरयुपार गांव के जयप्रकाश सिंह, अभिषेक कुमार सिंह तथा नितेश कुमार सिंह की पिटाई बाजार के कुछ युवकों ने कर दी.
वहीं भूमि विवाद में हुई मारपीट में अतरसन गांव के राजाराम मांझी, सोनी कुमारी तथा दाउदपुर गांव के अभय कुमार गिरि और सुनील कुमार दूबे घायल हो गये. घायलों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया. इस संबंध में थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >