छपरा में बस पलटने से 12 जख्मी, दो की हालत गंभीर

मशरक (सारण) : मशरक-मलमलिया एसएच-73 पर बहरौली बाजार के पास बस पलटने से उसमें सवार दर्जनों यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये.रविवार की सुबह यात्रियों से भरी हिमगिरि ट्रैवल्स की डेली सर्विस बस गोपालगंज से पटना जा रही थी. इसी बीच यह दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हादसे में दो यात्री गंभीर रूप से घायल हैं, […]

मशरक (सारण) : मशरक-मलमलिया एसएच-73 पर बहरौली बाजार के पास बस पलटने से उसमें सवार दर्जनों यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये.रविवार की सुबह यात्रियों से भरी हिमगिरि ट्रैवल्स की डेली सर्विस बस गोपालगंज से पटना जा रही थी. इसी बीच यह दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हादसे में दो यात्री गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें पीएमसीएच रेफर किया गया है. सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि जिन दो यात्रियों को इलाज के लिए लाया गया है, उनकी स्थित बेहद नाजुक बनी हुई है. दोनों का बायां हाथ कट गया है.

वहीं, सिर में भी काफी चोटें आयी हैं. दोनों गोपालगंज जिले के विश्वंभरपुर सलेमपुर के 20 वर्षीय चंदन राम व गोपालपुर मौनिया चौक निवासी 49 वर्षीय सुरेंद्र चौरसिया हैं. अन्य घायलों में सरिता देवी, विजयहाता सीवान, पप्पू सिंह, विनीता देवी, पचैनपट्टी गोपालगंज, धनंजय शर्मा, बरदहिया मढ़ौरा, मो कासिम, गोपालगंज, मोहन मांझी, थावे, कृष्णानंद यादव, थावे और रोहित कुमार, बरहनी बाजार सीवान शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >