बैंक से पैसा निकालने की बात कह घर से निकली शादीशुदा महिला गायब, फिर...

छपरा : बिहार में छपरा के बनियापुरमें बैंक से पैसा निकालने की बात कह घर से निकली पत्नी के रहस्यमय ढंग से गायब हो जाने से परेशान पति ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने पत्नी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगायी है. मामला थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर का है. दर्ज प्राथमिकी में […]

छपरा : बिहार में छपरा के बनियापुरमें बैंक से पैसा निकालने की बात कह घर से निकली पत्नी के रहस्यमय ढंग से गायब हो जाने से परेशान पति ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने पत्नी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगायी है. मामला थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर का है. दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित पति व इब्राहिमपुर निवासी जुवैद ने बताया है कि उसकी पत्नी गत तीन जनवरी को बैंक से पैसा की निकासी करने बनियापुर आयी जो अब तक घर वापस नहीं लौटी. सभी नाते-रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की गयी, मगर कहीं से भी गायब पत्नी के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली.

वहीं, पत्नी का मोबाइल भी स्विच ऑफ बता रहा है. पीड़ित पति ने घटना को अंजाम देने में बनियापुर स्थित एक कोचिंग संचालक पर आशंका जाहिर करते हुए उम्मीद जतायी है कि उससे पूछताछ करने पर गायब पत्नी के संबंध में कुछ जानकारी मिल सकती है. वर्ष 2017 में भी पत्नी इसी तरह गायब हो गयी थी मगर छह दिन बाद घर वापस आ गयी थी. थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि गायब महिला की सकुशल बरामदगी के लिए थाने की पुलिस जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >