सारण : कोहरे के कारण टकराये दो ट्रक, एक की मौत

नगरा (सारण) : ओपी थाने के अफौर गांव के पास छपरा-मशरख पथ पर घने कोहरे के कारण शनिवार की अहले सुबह दो ट्रकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. बताया जाता है कि अफौर रामाचौरा कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र के सामने मुख्य पथ पर एक ट्रक खड़ा था. इसमें छपरा से नगरा […]

नगरा (सारण) : ओपी थाने के अफौर गांव के पास छपरा-मशरख पथ पर घने कोहरे के कारण शनिवार की अहले सुबह दो ट्रकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. बताया जाता है कि अफौर रामाचौरा कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र के सामने मुख्य पथ पर एक ट्रक खड़ा था. इसमें छपरा से नगरा की तरफ जा रहे ट्रक ने ठोकर मार दी. इससे ठोकर मारने वाले ट्रक के चालक मुफस्सिल थाने के तेनुआ गांव के पुत्र पवन कुमार की मौत हो गयी. हादसे के बाद लोगों ने टायर जलाकर छपरा-मशरख मुख्य पथ को जाम कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >