व्यवसायी पी रहा था चाय तभी बाइक सवार अपराधियों ने गोलियों से भूना, मौत

छपरा : बिहार में छपरा के अमनौर थाना क्षेत्र के वैष्णो माता मंदिर के पास में व्यवसायी पप्पू स्वर्णकार की हत्या के बाद से इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल है. बुधवार सुबह शंभू साह के पुत्र पप्पू स्वर्णकार बाजार में थे. वे दुकान पर चाय पी रहे थे, तभी बाइक सवार अपराधी आये […]

छपरा : बिहार में छपरा के अमनौर थाना क्षेत्र के वैष्णो माता मंदिर के पास में व्यवसायी पप्पू स्वर्णकार की हत्या के बाद से इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल है. बुधवार सुबह शंभू साह के पुत्र पप्पू स्वर्णकार बाजार में थे. वे दुकान पर चाय पी रहे थे, तभी बाइक सवार अपराधी आये और पप्पू को गोली मारकर फरार हो गये. आसपास के लोग उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गये, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

दूसरी ओर, व्यवसायी की हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य सड़क पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया. ग्रामीणों की मांग है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो. आक्रोशित व्यवसायियों ने बाजार भी बंद कर दिये हैं. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मढौरा डीएसपी ने समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया. परिजनों ने पुलिस को बताया कि जमीन को लेकर पप्पू का कुछ लोगों से विवाद चल रहा था. विरोधियों ने हत्या की भी धमकी दी थी. इसी को लेकर हत्या की आशंका व्यक्त की है. बताया जा रहा है कि परिवार वालों ने धमकी की जानकारी पुलिस को भी दी थी. लेकिन, पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया. इसी लापरवाही की वजह से पप्पू की हत्या कर दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >