छपरा जंक्शन के पास ट्रेन से कटकर मां-बेटी ने दी जान

छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा ग्रामीण जंक्शन के पास ट्रेन से कट कर मां-बेटी ने रविवार की देर शाम जान दे दी. स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर रेलवे पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. देर शाम तक दोनों मां-बेटी की पहचान […]

छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा ग्रामीण जंक्शन के पास ट्रेन से कट कर मां-बेटी ने रविवार की देर शाम जान दे दी. स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर रेलवे पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. देर शाम तक दोनों मां-बेटी की पहचान नहीं हो सकी है और रेलवे पुलिस इसकी जांच कर रही है.

रेल थानाध्यक्ष शिवशंकर यादव ने बताया महिला ने आत्महत्या की है या रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी है, यह पता नहीं चल पाया है. इस हादसे की जांच की जा रही है. आशंका है कि दोनाें मां-बेटी घटनास्थल के आसपास की ही रहनेवाली थी. रेल पुलिस द्वारा इसकी जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >