सारण : व्यवसायी के चालक को गोली मारकर 12 लाख रुपये की लूट

छपरा(सारण) : मुफस्सिल थाने के विशुनपुरा फोरलेन के पास अपराधी व्यवसायी के चालक को गोली मार कर 12 लाख रुपये लूट कर फरार हो गये. घटना रविवार की शाम पांच बजे की है. चालक की गर्दन में गोली मारी गयी है. प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. व्यवसायी विनोद कुमार गुप्ता ने […]

छपरा(सारण) : मुफस्सिल थाने के विशुनपुरा फोरलेन के पास अपराधी व्यवसायी के चालक को गोली मार कर 12 लाख रुपये लूट कर फरार हो गये. घटना रविवार की शाम पांच बजे की है. चालक की गर्दन में गोली मारी गयी है.

प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. व्यवसायी विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि वह साप्ताहिक वसूली कर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान छपरा-डोरीगंज के बीच विशुनपुरा फोरलेन के पास स्कॉर्पियो व बाइक पर हथियार से लैस अपराधियों ने ओवरटेक कर उनकी कार को रोक लिया और रॉड से गेट तोड़ गेट खोल कर बाहर खींच लिया. इसके बाद अन्य अपराधियों ने उन्हें भी हथियार का भय दिखाकर बाहर निकाल लिया. इसी दौरान अपराधियों ने चालक की गर्दन में गोली मार दी.

कुछ अपराधियों ने कार के पीछे सीट के नीचे रखे गये रुपये से भरा बैग निकाल लिया. इस दौरान अपराधियों ने व्यवसायी का मोबाइल भी लूट लिया और फरार हो गये. घायल चालक छपरा शहर के तेलपा मुहल्ले के किशुन राय का पुत्र नागेंद्र राय है. उसकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है. घटना के बाद पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >