बारिश की वजह से हाईवोल्टेज विद्युत पोल हुआ धाराशायी

दाउदपुर (मांझी) : विगत तीन दिनों से रुक-रुक कर बारिश में रविवार की सुबह तेज बारिश के दौरान दाउदपुर के चमरहियां बाजार के समीप पानी लगे खेत में 11 हजार वोल्ट के तार वाला दो विद्युत पोल धराशायी होकर गिरने लगा. जैसे ही लोगों की नजर धारा प्रवाहित तार और विद्युत पोल पर गयी तो […]

दाउदपुर (मांझी) : विगत तीन दिनों से रुक-रुक कर बारिश में रविवार की सुबह तेज बारिश के दौरान दाउदपुर के चमरहियां बाजार के समीप पानी लगे खेत में 11 हजार वोल्ट के तार वाला दो विद्युत पोल धराशायी होकर गिरने लगा. जैसे ही लोगों की नजर धारा प्रवाहित तार और विद्युत पोल पर गयी तो स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना एकमा पावर सब स्टेशन के अधिकारी को दिया.

तब जाकर विद्युत आपूर्ति बंद किया गया. गनीमत यह था कि बारिश की वजह से विद्युत सप्लाई पहले ही बंद था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. पोल गिरने से छोटा चमरहियां, मैरवां व नसीरा गांव के आधे हिस्से में विद्युत आपूर्ति ठप हो गयी है. जानकारी के अनुसार तेज बारिश के कारण ज्यादा लोग घर से बाहर नहीं निकले थे. कुछ लोग ही खेत में पहुंच कर पानी का जायजा ले रहे थे. तभी अचानक दो पोल धीरे-धीरे तार समेत लुढ़क कर खेत में टेढ़े-मेढ़े स्थिति में दो पोल इस कदर झुक गया कि कभी भी धराशायी हो सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >