सदर अस्पताल में शुरू हुआ सुधार का कार्य

क्षतिग्रस्त विद्युत पोल व तार को ठीक करने में जुटे विद्युतकर्मी छपरा(सारण) : डीएम सुब्रत कुमार सेन के निर्देश के बाद सदर अस्पताल में सुधार का कार्य शुरू कर दिया गया है. पिछले दिनों डीएम ने सदर अस्पताल में औचक छापेमारी की. इस दौरान अस्पताल की कुव्यवस्था पर कड़ी नाराजगी व्यक्त किया और सफाई व्यवस्था […]

क्षतिग्रस्त विद्युत पोल व तार को ठीक करने में जुटे विद्युतकर्मी
छपरा(सारण) : डीएम सुब्रत कुमार सेन के निर्देश के बाद सदर अस्पताल में सुधार का कार्य शुरू कर दिया गया है. पिछले दिनों डीएम ने सदर अस्पताल में औचक छापेमारी की. इस दौरान अस्पताल की कुव्यवस्था पर कड़ी नाराजगी व्यक्त किया और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने समेत कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिये. उन्होंने अस्पताल में आपातकालीन कक्ष से एसएनसीयू तक जाने वाली सड़क का निर्माण कराने, अस्पताल परिसर में टूट कर गिरे पेड़ हटाने और क्षतिग्रस्त विद्युत पोल व तार को ठीक करने का निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिया था. डीएम के निर्देश पर सभी विभागों ने काम शुरू कर दिया है.
शुरू किया गया सड़क का निर्माण : सदर अस्पताल के आपातकालीन कक्ष से एसएनसीयू तक जाने वाली सड़क का निर्माण कराने के लिए ईंट गिराया गया और बालू व मिट्टी भरने का काम शुरू कर दिया गया है. एक पखवारे में सड़क का निर्माण कराने का लक्ष्य रखा गया है.
आपातकालीन कक्ष से एसएनसीयू तक जाने वाली सड़क नहीं रहने के कारण नवजात शिशुओ को लेकर जाने में मरीजों के परिजनों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है और इसका नाजायज लाभ दलाल उठाते हैं. मरीजों के परिजनों को बहका कर प्राइवेट अस्पताल में लेकर चले जाते हैं. सड़क का निर्माण हो जाने पर मरीजों को आने जाने में सहुलियत है.
टूटे पेड़ हटाने का काम शुरू : सदर अस्पताल के आपातकालीन कक्ष के बगल में सड़क पर एक माह से गिरे पेड़ को हटाने का काम रविवार को शुरू हो गया.
वन विभाग के कर्मी पेड़ की टहनियों के टूकड़े कर भंडारण कर रहे हैं. बड़गद का पेड़ एक माह पहले अचानक टूट कर गिर गया था, जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने वन विभाग को कई पेड़ हटाने के लिए पत्र लिखा, लेकिन वन विभाग के अधिकारी अनसुना करते रहे. जब डीएम ने निरीक्षण के दौरान फटकार लगाया तो, काम शुरू कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >