हादसे के बाद यात्रियों की अटकी रहीं सांसें

बैकुंठपुर : पूर्वोत्तर रेलवे के थावे-छपरा रेलखंड पर थावे से छपरा जा रही सवारी गाड़ी 55181 के मंगलवार की सुबह बोलेरो से टकराते ही जो आवाज निकली उससे यात्रियों की सांसें अटक गयीं. ट्रेन में सवार गोपालगंज के अधिवक्ता नगर के रंजीत श्रीवास्तव, आशा देवी, वीरेंद्र प्रसाद, सुरेश प्रसाद, मनोज गुप्ता आदि ने बताया कि […]

बैकुंठपुर : पूर्वोत्तर रेलवे के थावे-छपरा रेलखंड पर थावे से छपरा जा रही सवारी गाड़ी 55181 के मंगलवार की सुबह बोलेरो से टकराते ही जो आवाज निकली उससे यात्रियों की सांसें अटक गयीं. ट्रेन में सवार गोपालगंज के अधिवक्ता नगर के रंजीत श्रीवास्तव, आशा देवी, वीरेंद्र प्रसाद, सुरेश प्रसाद, मनोज गुप्ता आदि ने बताया कि जैसे ही बोलेरो से ट्रेन टकरायी, जोर की आवाज निकली. डिब्बा हिल गया. इमरजेंसी ब्रेक लगने के कारण तेज झटका लगा. पहले तो लगा कि ट्रेन डीरेल हो गयी.

संयोग था कि ट्रेन काफी स्लो थी और बड़ा हादसा होने से बचा.

पथराव से दहशत में आये यात्री: ट्रेन के टकराते ही कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया. पथराव को देख यात्री दहशत में आ गये. लोग ट्रेन में छुपने लगे. कुछ लोग समझ नहीं पा रहे थे कि हो क्या रहा है. जब चालक गंभीर रूप से घायल हो गया तो पथराव बंद हुआ. बोलेरो पर सवार लोग ट्रेन चालक को दोषी मान रहे थे.
प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि बोलेरो सवार लोग रेवतिथ स्थित प्रीयम ग्रामीण रसोई गैस वितरण केंद्र से गैस भरवा कर जा रहे थे. जैसे ही उनकी बोलेरो मानवरहित बनकटी उत्तर के ढाला पर पहुंची कि अचानक बंद हो गयी. 11 मिनट तक बोलेरो में सवार लोग और चालक मिलकर बोलेरो को स्टार्ट करने और उसे धक्का लेकर अलग करने का प्रयास कर रहे थे कि इतने में ट्रेन पहुंच गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >