छपरा में बस ने लोगों को रौंदा थानाध्यक्ष समेत दो की मौत

घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज छपरा : सारण जिले के परसा प्रखंड के भेल्दी थाना क्षेत्र के भेल्दी नहर के समीप शनिवार की देर रात बस ने थानाध्यक्ष समेत एक दर्जन से अधिक लोगों को रौंद दिया. इस घटना में भेल्दी के थानाध्यक्ष अमित कुमार व स्थानीय निवासी दिलीप नट की मौके पर […]

घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज

छपरा : सारण जिले के परसा प्रखंड के भेल्दी थाना क्षेत्र के भेल्दी नहर के समीप शनिवार की देर रात बस ने थानाध्यक्ष समेत एक दर्जन से अधिक लोगों को रौंद दिया. इस घटना में भेल्दी के थानाध्यक्ष अमित कुमार व स्थानीय निवासी दिलीप नट की मौके पर ही मौत हो गयी. इसमें कई लोग घायल भी हो गये. घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटनास्थल पर पुलिस बल समेत एसपी हरकिशोर राय पहुंच गये हैं.
बताया जाता है कि भेल्दी नहर के समीप शनिवार शाम बोलेरो व तेल टैंकर की आपसी भिड़ंत हो गयी थी. इसमें बोलेरो नहर में गिर गयी थी. इस वजह से भेल्दी के थानाध्यक्ष अमित कुमार अपने पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे थे. घटना के बाद वह स्थानीय लोगों की मदद से बोलेरो को नहर से निकालने का प्रयास कर रहे थे. इसी बीच सोनहो से गड़खा की ओर जा रही बस ने वहां खड़े लोगों को रौंद दिया, जिसमें थानाध्यक्ष
छपरा में बस…
समेत दो लोगों की मौत हो गयी. घटना के बाद चालक बस छोड़ कर मौके से फरार हो गया.
घायलों की मदद के लिए आये स्थानीय लोग
घटना की जानकारी आसपास के गांवों में आग की तरह फैल गयी. मौके पर काफी संख्या में लोग जुट गये. वहीं घटना के बाद बस में सवार यात्री आनन-फानन में उतर कर चले गये. घायलों की मदद के लिए स्थानीय ग्रामीण भी आगे आये. उन्हें तत्काल इलाज के लिए अपने निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया. घटनास्थल पर देर रात तक लोगों की भीड़ जुटी रही. पुलिस घटनास्थल को कब्जे में लेकर मामले की पड़ताल में जुटी रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >