नीलगाय को बचाने में पलटी कार, पांच घायल

दरियापुर : थाना क्षेत्र के दरिहारा-दरियापुर सड़क के सुगवा पुल के पास नीलगाय के बचाने में कार पलट गयी. कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार, पियरामठ गांव निवासी वीरेंद्र गिरि अपने निजी वाहन से परिवार सहित अपने मामा के घर मठककड़ा गांव आ रहा था, तभी […]

दरियापुर : थाना क्षेत्र के दरिहारा-दरियापुर सड़क के सुगवा पुल के पास नीलगाय के बचाने में कार पलट गयी. कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार, पियरामठ गांव निवासी वीरेंद्र गिरि अपने निजी वाहन से परिवार सहित अपने मामा के घर मठककड़ा गांव आ रहा था, तभी दरियापुर-दरिहारा सड़क के सुगवा पुल के पास गाड़ी के सामने नीलगाय आ गयी. इसे बचाने के क्रम में चालक का संतुलन बिगड़ने के कारण गाड़ी गड्ढे में पलट गयी. कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सूचना पाकर आनन-फानन में पहुंचे पीड़ित के सदस्यों द्वारा सभी घायलों को दरियापुर पीएचसी में भर्ती कराया गया. समाचार प्रेषण तक घायलों की स्थिति चिंताजनक बतायी जा रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >