साइकिल सवार से मोबाइल छीन फरार हुए उचक्के

मढ़ौरा : स्थानीय थाना क्षेत्र में मोबाइल फोन स्नैचर की सक्रियता की खबर है. गिरोह का शिकार आटा गांव निवासी देवगर्जन प्रसाद गुप्ता का पुत्र अजीत कुमार बना है. बताया जाता है कि मंगलवार की देर संध्या वह मढ़ौरा बाजार से अपने घर साइकिल से आटा गांव लौट रहा था. रास्ते में प्रखंड कार्यालय से […]

मढ़ौरा : स्थानीय थाना क्षेत्र में मोबाइल फोन स्नैचर की सक्रियता की खबर है. गिरोह का शिकार आटा गांव निवासी देवगर्जन प्रसाद गुप्ता का पुत्र अजीत कुमार बना है. बताया जाता है कि मंगलवार की देर संध्या वह मढ़ौरा बाजार से अपने घर साइकिल से आटा गांव लौट रहा था. रास्ते में प्रखंड कार्यालय से आगे उसके मोबाइल पर फोन आया तो वह सड़क पर ही रुक कर बात करने लग गया. इसी दौरान पीछे से एक बाइक से अज्ञात दो युवक उसके नजदीक पहुंचे. वह अभी कुछ समझ पाता तभी बाइक सवार एक युवक ने झपट्टा मारकर उसका एंड्रायड फोन छीन लिया. घटना से भयाक्रांत अजीत ने अपने घर पहुंच कर अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी. इस संबंध में पीड़ित ने एक आवेदन थाने में देकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >