19 से शुरू होंगी पीजी की प्रैक्टिकल परीक्षाएं

छपरा : जयप्रकाश विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग ने पीजी फर्स्ट सेमेस्टर सत्र 2015-17 तथा पीजी थर्ड सेमेस्टर सत्र 2014-16 के प्रैक्टिकल परीक्षा की तिथि जारी कर दी है. यह परीक्षा 19 जून से 23 जून तक विवि के पीजी विभाग, राजेंद्र कॉलेज तथा जयप्रकाश महिला कॉलेज में आयोजित की जायेगी. भौतिकी, साइकोलॉजी, बॉटनी, भूगोल, होमसाइंस, केमिस्ट्री […]

छपरा : जयप्रकाश विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग ने पीजी फर्स्ट सेमेस्टर सत्र 2015-17 तथा पीजी थर्ड सेमेस्टर सत्र 2014-16 के प्रैक्टिकल परीक्षा की तिथि जारी कर दी है. यह परीक्षा 19 जून से 23 जून तक विवि के पीजी विभाग, राजेंद्र कॉलेज तथा जयप्रकाश महिला कॉलेज में आयोजित की जायेगी. भौतिकी, साइकोलॉजी, बॉटनी, भूगोल, होमसाइंस, केमिस्ट्री तथा जूलॉजी विषय की प्रैक्टिकल परीक्षाएं निर्धारित शेड्यूल के अनुसार आयोजित होंगी.

परीक्षा में पीजी विभाग जेपीयू, जगदम कॉलेज छपरा, राजेंद्र कॉलेज छपरा, रामजयपाल कॉलेज छपरा, डीएवी कॉलेज सीवान, जेडए इस्लामिया कॉलेज सीवान, नारायण कॉलेज गोरियाकोठी, गंगा सिंह कॉलेज छपरा, जेपीएम कॉलेज छपरा, महेंद्र महिला कॉलेज गोपालगंज के परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे. छात्रों को अपने विषय की परीक्षा तिथि संबंधित कॉलेज से प्राप्त होंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >