अब घरेलू नौकरों का भी किया जायेगा निबंधन

छपरा(सारण) : अब श्रम संसाधन विभाग के द्वारा घरेलू कामगारों का निःशुल्क निबंधन किया जायेगा. इसके लिए श्रम अधीक्षक को निबंधक बनाया गया है. इसकी तैयारी श्रम संसाधन विभाग के द्वारा शुरू कर दिया गया है. इस आशय की जानकारी श्रम अधीक्षक रमेश कमल रत्नम ने शनिवार को दी. उन्होंने बताया कि इसके लिए विहित […]

छपरा(सारण) : अब श्रम संसाधन विभाग के द्वारा घरेलू कामगारों का निःशुल्क निबंधन किया जायेगा. इसके लिए श्रम अधीक्षक को निबंधक बनाया गया है. इसकी तैयारी श्रम संसाधन विभाग के द्वारा शुरू कर दिया गया है. इस आशय की जानकारी श्रम अधीक्षक रमेश कमल रत्नम ने शनिवार को दी. उन्होंने बताया कि इसके लिए विहित प्रपत्र में आवेदन पत्र दाखिल करने का प्रावधान किया गया है. उन्होंने बताया कि आवेदन साथ स्व अभिप्रमाणित शपथ पत्र, आधार कार्ड की छाया प्रति, बैंक पास बुक की छायाप्रति, दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, आवेदन के पश्चात 30 दिनों के अंदर संबंधित घरेलू कामगार को परिचय पत्र दिया जायेगा.

उन्होंने बताया कि घरेलू कामगारों के हक व अधिकारों की सुरक्षा की दृष्टि से सरकार के द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. उन्होंने बताया कि घरेलू कामगारों की मजदूरी व अन्य सुविधा उपलब्ध कराने का प्रावधान है, जिसका अनुपालन नियोक्ताओं से सुनिश्चित कराया जायेगा. निबंधित कामगारों को सरकार के द्वारा चलायी जा रही योजनाओं व कार्यक्रमों का लाभ मिल सकेगा.उन्होंने बताया कि घरेलू कामगारों को निर्धारित कार्य अवधि से अधिक देर तक काम कराने पर अतिरिक्त राशि देने का भी प्रावधान है. साथ ही देर रात तक काम कराने पर उसके रहने का भी प्रबंध नियोक्ता के द्वारा करना चाहिए. उन्होंने बताया कि सभी तरह के कामगारों के भविष्य के सुरक्षा को लेकर दृढ़संकल्पित है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >