योजना के तहत ऋणियों को 25 से 35 फीसदी की छूट

छपरा (सदर) : ग्रामीण एक मुश्त समझौता योजना के तहत दायरे में आने वाले पुराने ऋणियों को आगामी 31 जुलाई तक उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक 25 से 35 प्रतिशत की छूट देगा. ये बातें उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार राय ने वित्तीय साक्षरता जागरूकता शिविर के दौरान मध्य विद्यालय मानपुर-खैरा […]

छपरा (सदर) : ग्रामीण एक मुश्त समझौता योजना के तहत दायरे में आने वाले पुराने ऋणियों को आगामी 31 जुलाई तक उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक 25 से 35 प्रतिशत की छूट देगा. ये बातें उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार राय ने वित्तीय साक्षरता जागरूकता शिविर के दौरान मध्य विद्यालय मानपुर-खैरा परिसर में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहीं. इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को कहा कि कोई भी व्यक्ति यदि अपने को बैंक मैनेजर बताकर एटीएम/पीन नंबर पूछे तो नहीं बताना है.

यदि किसी व्यक्ति के द्वारा फोन करने पर अगर आप कोई भी सूचना एटीएम कार्ड या खाते से संबंधित देते हैं तो आप ठगी के शिकार होंगे तथा आपके खाते से राशि अवैध तरीके से निकाल ली जायेगी. इस दौरान उन्होंने चिट फंड कंपनियों से भी सतर्क रहने की जरूरत जतायी. शिविर के दौरान प्रधानमंत्री जनधन योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, मुद्रा योजना आदि के साथ ही ऋण वसूली योजनाओं की विस्तृत चर्चा की.

इस अवसर पर पंचायत के सरपंच अरविंद कुमार राम, जयप्रकाश राय आदि सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >