सारण : बेटियों संग ट्रेन के आगे कूदी महिला, एक मरी

मांझी (सारण) : मांझी रेलवे स्टेशन के पास डाउन पैसेंजर ट्रेन के सामने दो बेटियों साथ एक महिला ने छलांग लगा दी. महिला को बच्चियों के साथ ट्रेन के सामने कूदते देख चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा कर ट्रेन को रोक दिया, जिससे दो की जान बच गयी, जबकि तीन साल की बेटी रूपम की […]

मांझी (सारण) : मांझी रेलवे स्टेशन के पास डाउन पैसेंजर ट्रेन के सामने दो बेटियों साथ एक महिला ने छलांग लगा दी. महिला को बच्चियों के साथ ट्रेन के सामने कूदते देख चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा कर ट्रेन को रोक दिया, जिससे दो की जान बच गयी, जबकि तीन साल की बेटी रूपम की मौके पर ही मौत हो गयी. महिला जिले के डेरनी थाने के सुतिहार गांव निवासी अनिल राम की पत्नी सुमन देवी बतायी जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >