जनरल बल्ब हटाकर लगायी जायेगी एलईडी लाइट

छपरा(सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन से होकर गुजरने वाली दो दर्जन से अधिक ट्रेनों की साज सज्जा को बेहतर बनाया जायेगा. इसकी कवायद रेलवे प्रशासन ने शुरू कर दी है. यात्रियों की सफर को सुहाना बनाने के लिए व्यापक तैयारी की जा रही है. ट्रेनों के अंदर कोच में जनरल लाइट को हटाकर […]

छपरा(सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन से होकर गुजरने वाली दो दर्जन से अधिक ट्रेनों की साज सज्जा को बेहतर बनाया जायेगा. इसकी कवायद रेलवे प्रशासन ने शुरू कर दी है. यात्रियों की सफर को सुहाना बनाने के लिए व्यापक तैयारी की जा रही है. ट्रेनों के अंदर कोच में जनरल लाइट को हटाकर एलईडी बल्ब लगायी जायेगी और शौचालय समेत अन्य संसाधनों को बेहतर बनाया जायेगा. मुख्य रूप से वैशाली सुपर फास्ट, स्वतंत्रता सेनानी सुपर फास्ट, गंगा कावेरी सुपर फास्ट, बिहार संपर्क क्रांति सुपर फास्ट ट्रेन समेत दो दर्जन ट्रेनों की साज सज्जा को बेहतर बनाने का निर्णय रेलवे प्रशासन ने लिया है

और इसके लिए छपरा जंक्शन समेत अन्य स्टेशनों पर आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराया जा रहा है. ट्रेनों में यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का मुख्य उद्देश्य सफर को सुहाना बनाना है. आमतौर यात्रियों के द्वारा ट्रेनों में लाइट खराब रहने, पंखा नहीं चलने, शौचालय की सीट टूटे होने, नल का टेप खराब रहने की शिकायत की जाती है

और पंखा लाइट की खराबी के कारण यात्रियों के द्वारा हंगामा करने की घटनाएं होते रहती है. इसको गंभीरता से लिया गया है और इन कमियों को दूर करने के लिए मास्टर प्लान बनाया गया है. इसके कार्यान्वयन के लिए छपरा जंक्शन समेत कई स्टेशनों को चिन्हित किया गया है.

इन ट्रेनों की बदलेगी साज-सज्जा
बरौनी-नयी दिल्ली वैशाली सुपर फास्ट ट्रेन
दरभंगा-नयी दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी सुपर फास्ट ट्रेन
छपरा-चेन्नई गंगा कावेरी सुपर फास्ट ट्रेन
छपरा-मथुरा सुपर फास्ट ट्रेन
दरभंगा-लोकमान्य तिलक टर्मिनल पवन एक्सप्रेस
दरभंगा-नयी दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति सुपर फास्ट ट्रेन
दरभंगा-शिवाजी राव टर्मिनल सुपर फास्ट ट्रेन
न्यू जलपाईगुड़ी- जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन
छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनल गोदान एक्सप्रेस ट्रेन
कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन
अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन
कराये जायेंगे ये कार्य
शौचालय की सीटों को दुरुस्त किया जायेगा
लगे नल व बेसिन को दुरुस्त किया जायेगा
सीट का नवीनीकरण किया जायेगा
फर्श को बदला जायेगा और आधुनिक तरह का बनाया जायेगा
सभी पुराने बल्ब को बदला जायेगा और एलइडी लाइट लगाया जायेगा
पुराने पंखा हटा कर उच्च क्षमता का आधुनिक पंखा लगाया जायेगा
वातानुकूलित कोच में लगे यंत्रों का आधुनिकीकरण किया जायेगा
कोच का रंग रोगन कर नया लूक दिया जायेगा
सभी कोच के फटे पुराने सीट कवर बदला जायेगा और पॉली विनायल क्लोराइड (पीवीसी) फ्लोरिंग कीमत जायेगी.
सभी ट्रेनों के कोच के पैनल बदला जायेगा
ट्रेनों के कोच साज सज्जा को बेहतर बनाने के लिए पेंटिंग चित्र लगाया जायेगा
खिड़कियों को बदला जायेगा और शौचालयों के खिड़की, दरवाजे दुरुस्त की जायेगी.
मोबाइल चार्जर को बेहतर बनाया जायेगा.
क्या कहते हैं अधिकारी
यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रेलवे के द्वारा मास्टर प्लान बनाया गया है जिसमें दो दर्जन महत्वपूर्ण ट्रेनों की कोच की आंतरिक व बाहरी साज सज्जा को बेहतर बनाया जायेगा. इसके लिए उत्कृष्ट योजना शुरू किया जा रहा है.
अशोक कुमार , रेलवे जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी मंडल, पूर्वोत्तर रेलवे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >