संपूर्ण क्रांति, राजधानी, अमृत भारत समेत इन ट्रेनों में टिकटें फुल, फ्लाइट किराया दोगुना महंगा, दिवाली-छठ पर बिहार आना मुश्किल

Train-Flight Ticket Booking: त्योहारों का सीजन आने वाला है, इससे पहले बिहार आने वालों की टेंशन बढ़ गई है. कई ट्रेनों में टिकट अभी ही फुल हो गए हैं. जबकि फ्लाइट का किराया दोगुना महंगा हो गया है. सुबह बुकिंग खुलते के साथ ही बस कुछ ही मिनटों में टिकट बुक हो जा रहे हैं.

Train-Flight Ticket Booking: छठ-दिवाली जैसे त्योहारों की शुरुआत होने वाली है. ऐसे में काफी संख्या में लोग दूसरे राज्यों से बिहार आते हैं. पर्व की शुरुआत से पहले ही बिहार आने वाले की टेंशन बढ़ गई है. कई ट्रेनों में टिकटें फुल हो गईं हैं जबकि कई ट्रेनों में वेटिंग में टिकट मिल रहा है. इतना ही नहीं, कुछ ट्रेनों में तो वेटिंग लिस्ट टिकट भी फुल हो गईं हैं.

सामान्य दिनों से महंगा हुआ किराया

एक तरफ ट्रेनों में इस तरह की स्थिति है तो दूसरी तरफ फ्लाइट के दाम में दोगुनी बढ़ोतरी होने से लोगों की टेंशन बढ़ गई है. जानकारी के मुताबिक, दिवाली के आसपास कई रूटों पर फ्लाइट टिकट सामान्य दिनों की तुलना में डेढ़ से दो गुना महंगे हो चुके हैं. छठ के दौरान किराया और बढ़ने की आशंका है.

कितना बढ़ा फ्लाइट का किराया?

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली से पटना के लिए सामान्य दिनों में फ्लाइट का किराया 5500 रुपये है तो 7 नवंबर को 9546 रुपये, रांची के लिए सामान्य दिनों में 6000 रुपये किराया है जबकि 7 नवंबर को 6771 रुपये और दरभंगा के लिए सामान्य दिनों में फ्लाइट का किराया 5700 रुपये है लेकिन 7 नवंबर को 13,601 रुपये है. आने वाले दिनों में टिकट के दाम में बढ़ोतरी भी हो सकती है.

इन रूटों पर चलने वाली ट्रेनें फुल

ट्रेनों को लेकर बताया जा रहा है कि सबसे ज्यादा मारामारी दिल्ली से पटना, बनारस, दरभंगा और जयनगर आने वाली ट्रेनों में है. 6 नवंबर की यात्रा के लिए सुबह बुकिंग खुली तो यात्रियों ने टिकट लेने के लिए तुरंत कोशिश शुरू कर दी. लेकिन कई प्रमुख ट्रेनों में सीटें देखते ही देखते खत्म हो गईं.

इस वजह से जल्दी बुक हो जा रहीं टिकटें

बताया जा रहा है कि संपूर्ण क्रांति, अमृत भारत, मगध, काशी विश्वनाथ, शिवगंगा, राजधानी और वंदे भारत जैसी ट्रेनों में 4 से 6 नवंबर के बीच यूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए सीटें उपलब्ध नहीं हैं. इसकी एक बड़ी वजह यह मानी जा रही है कि 8 नवंबर को दिवाली है. बहुत से यात्री 6 नवंबर तक दिल्ली से निकलकर 7 नवंबर को अपने गांव-घर पहुंचना चाहते हैं. ऐसे में त्योहार से ठीक पहले ट्रेनों पर दबाव और बढ़ गया है.

स्पेशल ट्रेनों पर टिकी नजर

नियमित ट्रेनों में टिकट फुल हो जाने के बाद अब पैसेंजर्स की नजर स्पेशल ट्रेनों पर टिक गई है. मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे इस बार पिछले साल से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी में है. अब तक कई स्पेशल ट्रेनों की घोषणा पहले ही की जा चुकी है लेकिन त्योहारी सीजन में यह संख्या और बढ़ सकती है. कई रूटों पर स्पेशल ट्रेन चलाए जा सकते हैं.

Also Read: बिहार में 903 करोड़ की लागत से पावर प्लांट के लिए बनाया जाएगा रेल कॉरिडोर, जानिए क्या है पूरा प्रोजेक्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >